बड़ी खबर

पूर्वांचल के छठ महापर्व पर भाजपा शासित प्रशासन द्वारा धारा 144 लगाना अनुचित : महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे


चंडीगढ़ । चंडीगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष (Chandigadh Mahila Congress President) दीपा दुबे (Deepa Dubey) ने कहा कि पूर्वांचल के छठ महापर्व पर (On Chhath Festival of Purvanchal) भाजपा शासित प्रशासन द्वारा (By BJP Ruled Administration) धारा 144 लगाना (Imposition of Section 144) अनुचित है (Is Unfair) ।


महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे ने प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित को एक पत्र लिखकर 19 नवंबर को होने वाली छठ पूजा को लेकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए हैं। दीपा दुबे ने कहाकि चंडीगढ़ शहर में पुलिस विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी कर 19 नवंबर को धारा 144 लगाई जा रही है। उसी दिन ही शहर के पूर्वांचलवासियों का महापर्व छठ पूजा है। चंडीगढ़ शहर में लगभग ढाई लाख से ज्यादा लोग पूर्वांचल से है और उनका यह त्यौहार बहुत हर्ष उल्लास से मनाया जाता है।

दुबे ने कहा कि शहर में सेक्टर 42 लेके पर हजारों पूर्वांचल वासी पूजा करने के लिए एकत्रित होंगे क्या वहां पर भी पुलिस प्रशासन द्वारा 144 लगाई जाएगी। दुबे ने भाजपा और भाजपा शासित प्रशासन को आधे हाथ लेते हुए कहा है कि क्या सिर्फ पूर्वांचल के लोग वोट डालने तक सीमित है उनके त्यौहार के दिन शहर में 144 धारा लगाना कहां तक वाजिब है।

दुबे ने कहा कि चुनावों में भाजपा को पूर्वांचल वासी वोट के लिए तो याद आ जाते हैं सांसद किरण खेर हो या फिर भाजपा का कोई नेता वोट के समय तो पूर्वांचल की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं और दूसरी तरफ 19 नवंबर को प्रशासन द्वारा शहर में धारा 144 लगाने पर प्रशासन को रोक लगानी चाहिए। शहर में विभिन्न स्थान पर पूर्वांचल के पर्व छठ पूजा को बनाने की इजाजत देनी चाहिए।

किसी भी प्रकार से प्रशासन के पुलिस अधिकारी पूर्वांचल के किसी भी परिवार की पूजा में विघ्न ना डालें। अंत में महिला कांग्रेस के अध्यक्ष दीपा दुबे ने प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित से अपील की है कि जहां-जहां शहर में छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है वहां पर धारा 144 न लागू की जाए और पूर्वांचल वासियों के धार्मिक भावनाओं से ना खेला जाए।

Share:

Next Post

रवींद्रनाथ टैगोर के नाम पर रखने का फैसला किया कोलकाता में राजभवन के उत्तरी गेट का नाम

Sat Nov 18 , 2023
कोलकाता । पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस (West Bengal Governor C.V. Anand Bose) ने कोलकाता में (In Kolkata) राजभवन के उत्तरी गेट (Northern Gate of Raj Bhavan) का नाम बदलकर (Rename) रवींद्रनाथ टैगोर (Rabindranath Tagore) के नाम पर रखने का फैसला किया (It was Decided to Name) । राजभवन के अंदरूनी सूत्रों के […]