देश

एक तरफा प्यार में प्रेमी ने दुल्हा व दुल्हन पर चलाई गोली


सीकर में दो सगे भाई, सगी बहनों से शादी कर घर जा रहे थे, रास्ते में रोककर किया हमला
जयपुर। एक तरफा प्यार में आशीक ने ऐसी हरकत की कि प्रेमिका को मारने पर ही ऊतारू हो गया। दूसरे से शादी करने पर प्रेमी ने रास्ते में गाड़ी रोककर दुल्हा और दुल्हन दोनों पर गोलियां चलाई, जिसमें दोनों नवविवाहित घायल हो गए। आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह मामला राजस्थान के सीकर जिले का है। यहां फेरों के बाद घर जा रहे दुल्हा-दुल्हन को गोली मारने की घटना सामने आई है। घटना नीम का थाना इलाके में उस समय हुई जब हेमराजपुरा गांव में शादी के बाद दुल्हन विदा होकर ससुराल जा रही थी।
यह है मामला
झुंझुनूं के दो भाइयों की बारात हेमराजपुरा गांव में आई थी। दोनों भाइयों की शादी एक ही घर में दो सगी बहनों से हुई। दोनों अलग-अलग कार में अपनी-अपनी दुल्हन लेकर घर लौट रहे थे। इस दौरान बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनकी कार का पीछा शुरू कर दिया। एक जगह इन लोगों ने कार रुकवाकर दूल्हे व दुल्हन पर गोली चलाई। इस हमले में दूल्हा-दुल्हन घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।
पुलिस पर भी फायरिंग
जिसके बाद पुलिस की टीम उन्हें पकड़ने के लिए उनके ठिकाने पर गई। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि, जवाबी कार्रवाई के बाद जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक घटनास्थल से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, गोली लगने के बाद दूल्हा-दुल्हन को जयपुर रेफर कर दिया गया है।
पुलिस ने बताया है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि हमलावरों में से एक दुल्हन से एकतरफा प्यार करता था। उसने शादी करने की इच्छा भी जताई, लेकिन लड़की के परिवार वालों ने इनकार कर दिया। इस पर आरोपी ने उन्हें धमकी भी दी। हालांकि, लड़की के परिजनों ने उसकी शादी किसी और से करवाने का निर्णय लिया, तो आरोपी ने दूल्हे की हत्या करने का इरादा किया। यही कारण था कि उसने अपने दो साथियों संग बीच रास्ते गाड़ी रोककर दूल्हे पर गोली चलाई।

Share:

Next Post

सुरजेवाला का प्रधानमंत्री पर तंज, देश का पेट भरने वाले किसान अनशन पर और कितने अच्छे दिन लाएंगे?

Mon Dec 14 , 2020
नई दिल्ली। केंद्र की सत्ता में भाजपा के काबिज होने के समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘अच्छे दिन लाने’ की बात कही थी, जिसे लेकर कांग्रेस पार्टी ने सरकार पर जमकर हमला बोला था। अब पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक बार फिर ‘अच्छे दिन’ के जुमले को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना […]