धर्म-ज्‍योतिष

अक्तूबर के महीने में इन ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन, जानें कौनसी राशियों होंगी प्रभावित

नई दिल्ली। ज्योतिषशास्त्र(Astrology) में ग्रहों की विशेष भूमिका होती है। ग्रहों की चाल और उनके गुण व्यक्ति के स्वभाव व भविष्य पर खासा असर डालते हैं। ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अपनी चाल को बदलते रहते हैं। यह एक विशेष अवधि में मौजूदा राशि (Horoscope) को छोड़कर दूसरी राशि में जाते रहते हैं। जब-जब ग्रहों का राशि परिवर्तन होता है तब तब इसका व्यापक असर सभी 12 राशियों (12 Horoscope) के जातकों पर पड़ता है। हर महीने कई ग्रहों का राशि परिवर्तन (change of planets) होता है। अब आने वाले अक्तूबर माह में भी एक साथ कई ग्रहों का राशि परिवर्तन(change of planets) होने जा रहा है। अक्तूबर के महीने में चार ग्रह अपनी राशि बदलेंगे जिसमें बुध, शुक्र,मंगल और सूर्य ग्रह होंगे। महीने के शुरुआती दिनों में ही शुक्र और बुध ग्रहों का राशि परिवर्तन (change of planets) होगा। इसके बाद 17 अक्टूबर को सूर्य और फिर मंगल का राशि परिवर्तन होगा।


अक्तूबर में शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन
वैदिक ज्योतिष (Vedic astrology) में शुक्र ग्रह को सुख, समृद्धि और वैभव प्रदान करने वाला ग्रह माना गया है। शुक्र का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि में 2 अक्टूबर 2021 को सुबह 9.35 बजे होगा और 30 अक्टूबर को 15.56 बजे तक शुक्र इसी राशि में रहेंगे।

वक्री बुध का कन्या राशि में गोचर
बुध ग्रह को तटस्थ ग्रह माना गया है। इसके अलावा बुध ग्रह वाणी,संचार और व्यापार के कारक ग्रह माने गये हैं। वक्री बुध 2 अक्टूबर 2021 को कन्या राशि में सुबह 3 बजकर 23 मिनट पर होगा और उसके बाद 18 अक्टूबर 2021 को कन्या राशि में मार्गी हो जाएंगे। इसके बाद 2 नवंबर 2021 सुबह 9 बजकर 43 मिनट के बाद तुला राशि में गोचर करेंगे।

सूर्य का तुला राशि में प्रवेश
सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। कुंडली में सूर्य ग्रह के मजबूत होने पर व्यक्ति का समाज में मान-सम्मान और यश में बढ़ोतरी होती है।तुला राशि में सूर्य का गोचर 17 अक्टूबर 2021 को दोपहर एक बजे होगा और यह ग्रह इस राशि मे 16 नवंबर 2021 को दोपहर 12.49 बजे तक रहेगा और उसके बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएगा।

मंगल का राशि परिवर्तन
ज्योतिष में मंगल ग्रह को उग्र माना गया है। मंगल ग्रह साहस और पराक्रम के कारक होते हैं। जिन जातकों की कुंडली में मंगल ग्रह का प्रभाव होता है वे बहुत ही आत्मविश्वास वाले व्यक्ति होते हैं। मंगल ग्रह मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी होते हैं। तुला राशि में मंगल का गोचर 22 अक्टूबर 2021 को सुबह 1.13 बजे होगा। जहां पर ये 5 दिसंबर 2021 तक सुबह 5.01 बजे तक रहेंगे, इसके बाद मंगल वृश्चिक राशि में गोचर कर जाएंगे।

Share:

Next Post

कोवैक्सीन की मान्यता में हो सकती है देरी, WHO ने भारत बायोटेक को भेजे तकनीकी प्रश्न

Tue Sep 28 , 2021
नई दिल्ली। भारत (India) में कोविशील्ड (Covishield)और कोवैक्सीन (Covaxin) नाम से दो कोरोना वैक्सीन(Corona Vaccine) का उत्पादन(Production) हो रहा है। जिसमें सीरम इंस्टीट्यूट (Serum Institute of India) की कोविशील्ड (Covishield) को विश्व स्वास्थ्य संगठन World Health Organization (WHO) की मंजूरी मिल गई, लेकिन कोवैक्सीन (Covaxin) का मामला अटका हुआ है। उसके निर्माता भारत बायोटेक (Bharat […]