खेल बड़ी खबर भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

पोलैंड में भारतीय तीरंदाजी टीम ने फहराया तिरंगा

भोपाल। कैडेट यूथ वर्ल्ड आर्चरी चैंपियनशिप (Cadet Youth World Archery Championship) में भारतीय तीरंदाजी टीम के खिलाड़ियों ने स्वतंत्रता दिवस पर स्वर्ण पदक जीतकर पोलैंड  (Poland)में देश का परचम फहरा दिया। पोलैंड के रॉकला सिटी में खेली गई कैडेट/यूथ विश्व तीरंदाजी प्रतियोगिता के अन्तिम दिन 15 अगस्त को फाइनल के रिकर्व टीम इवेंट में भारत ने फ्रांस को 5-1 से परास्त किया और विजेता का गौरव हासिल किया।



भारतीय तीरंदाजी टीम में शामिल अमित कुमार ने 80 में से 72 तथा सर्विसेस के विशाल चंगमय और विक्की कुशाल ने 73-73 अंक हासिल किए। इसके अलावा कैडेट यूथ वर्ल्ड आर्चरी चैंपियनशिप के रिकर्व कैडेट मिक्स टीम इवेन्ट में भारत ने 6-2 से जापान को हराकर स्वर्ण पदक जीता। जबकि रिकर्व कैडेट पुरूष की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारतीय टीम के खिलाड़ी विशाल चंगमय ने 6-4 से कजाकिस्तान को हराकर देश को कांस्य पदक दिलाया।
खेल मंत्री ने बधाई दी
प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने कैडेट यूथ वर्ल्ड आर्चरी चैंपियनशिप में भारत और फ्रांस के बीच खेले गए  फाइनल मैच को लाइव देखा। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्वर्ण पदक विजेता भारतीय तीरंदाजी टीम के खिलाडियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। खेल मंत्री ने भारतीय तीरंदाजी टीम के कोच तथा मध्य प्रदेश तीरंदाजी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक श्री रिचपाल सिंह सलारिया और अमित कुमार से फोन पर बात की। उन्होंने भारतीय टीम के कोच सहित सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि स्वंतत्रता दिवस पर भारतीय तीरंदाजी टीम की जीत से दोहरी खुशी मिली है। हमारे खिलाड़ियों ने पोलैंड में तिंरगा फहराकर देश का मान बढ़ाया है जिस पर हमें गर्व है।
अमित का बहुमूल्य योगदान
संचालक खेल और युवा कल्याण श्री पवन जैन ने देश को स्वर्ण पदक दिलाकर देश का परचम फहराने वाली भारतीय तीरंदाजी टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि देश को स्वर्ण पदक दिलाने में मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी के होनहार खिलाड़ी अमित कुमार का बहुमूल्य योगदान रहा है। खेल संचालक ने  भारतीय तीरंदाजी टीम के और मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक श्री रिचपाल सिंह सलारिया को बधाई देते हुए कहा कि श्री सलारिया के नेतृत्व में पोलेंड गई भारतीय तीरंदाजी टीम ने देश को दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक दिलाया है, यह देश के लिए गौरव की बात है।

Share:

Next Post

श्रावण मास के अंतिम सोमवार को शिवालयों पर हुई भीड

Mon Aug 16 , 2021
मुरैना। सावन के अंतिम सोमवार को आज जिले भर के शिवालयों (pagodas) में भक्तों की भीड़ रही। भक्तों ने हर हर माहदेव के नारे लगाते हुए अभिषेक किया। प्रति वर्ष की भांति इस साल भी पोरसा स्थित महाकाल मंदिर में पंचामृत व औषधियों से अभिषेक किया गया । इस मौके पर भस्म आरती की गई। […]