देश

Indigo: विमान की उड़ान के दौरान यात्री हुआ बीमार, केंद्रीय मंत्री लगाने लगे इंजेक्शन

औरंगाबाद। दिल्ली से मुंबई (Delhi to Mumbai) जा रहे विमान (Aeroplane) की उड़ान के दौरान अचानक एक व्यक्ति बीमार हो गया। उसे बेचैनी होने लगी। उड़ान के दौरान परेशान यात्री की मदद के लिए क्रू की ओर किसी डॉक्टर doctor)  को आगे आने की अपील की। इसी फ्लाइट में केंद्रीय मंत्री डॉ. भागवत कराड (Union Minister Dr. Bhagwat Karad) भी यात्रा कर रहे थे। उन्होंने जैसे ही मरीज की परेशानी को देखा, दौड़कर उसके पास पहुंच गए। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कराड ने मरीज का प्राथमिक उपचार किया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री (Union Minister of State for Finance) के कार्यालय की ओर से बताया गया है कि यात्री ने ब्लड प्रेसर की समस्या के कारण चक्कर आने की शिकायत की। इसकी जानकारी जैसे ही केंद्रीय मंत्री को मिली, वे उसके पहुंचे और उपचार किया। दरअसल, वह यात्री चक्कर आने के कारण सीट से गिर गया था। फ्लाइट में यात्री के बीमार होने की घटना के संबंध में केंद्रीय मंत्री ने भी बाद में बताया। उन्होंने कहा कि रोगी को बहुत पसीना आ रहा था और उसका ब्लड प्रेसर लो था। उसकी छाती को रगड़ा और ग्लूकोज दिया। वह 30 मिनट के बाद बेहतर महसूस कर रहा था।


उड़ान के दौरान मरीज यात्री की मदद के लिए आगे और पूरी सजगता दिखाने के लिए सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री की हर कोई तारीफ कर रहा है। दरअसल, डॉ. कराड इंडिगो की फ्लाइट 6ई 171 से दिल्ली से मुंबई जा रहे थे। टेकऑफ के करीब एक घंटे बाद यात्री ने बेचैनी की शिकायत की। इसके बाद अचानक वह बेहोश होने लगा और नीचे गिर गया। केबिन क्रू ने तुरंत उड़ान में किसी डॉक्टर को बुलाया। एनाउंसमेंट होते ही डॉक्टर कराड मरीज की तरफ सहायता के लिए दौड़ पड़े।बीमार यात्री को केंद्रीय ने पहले कुछ प्राथमिक चिकित्सा सहायता प्रदान की। इसके बाद विमान के आपातकालीन किट में उपलब्ध एक इंजेक्शन भी दिया। उन्होंने मरीजों की परेशानी को कम करने के लिए अपने पैर उठाने और हर मिनट अपनी स्थिति बदलने के लिए कहा। बीमार यात्री की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। इलाज के बाद वह बेहतर महसूस कर रहे थे। करीब 45 मिनट बाद जब फ्लाइट मुंबई में उतरी तो उस व्यक्ति को इलाज के लिए ले जाया गया। मरीज को मेडिकल सहायता पहुंचाने के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने भी केंद्रीय मंत्री की सराहना की। एयरलाइंस की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया है कि हम आपका हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। अपने कर्तव्य के प्रति आप हमेशा जागरूक रहे, इसके लिए केंद्रीय मंत्री की हम पूरी ईमानदारी के साथ प्रशंसा करते हैं। डॉ. भागवत कराड एक साथी यात्री की मदद करने के लिए आपका स्वैच्छिक समर्थन काफी प्रेरणादायक है। डॉ. कराड महाराष्ट्र से सांसद हैं और जुलाई 2021 में वित्त राज्य मंत्री के रूप में मोदी सरकार में वे शामिल हुए थे।

Share:

Next Post

संजय टाइगर रिजर्व में नन्हें शावकों की अठखेलियां बनी आकर्षण का केंद्र

Tue Nov 16 , 2021
सीधी। जिले के प्रसिद्ध संजय टाइगर रिजर्व (Sanjay Tiger Reserve) का प्राकृतिक सौन्दर्य, घने जंगल, बारहमासी जल उपलब्धता वाली नदियों के कारण यहां बाघों एवं वन्यप्राणियों (tigers and wildlife) के लिए अनुकूल वातावरण है। मादा बाघ टी-18 की संजय टाइगर रिजर्व में बाघों के कुनबे को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है और वह रिजर्व […]