
इंदौर। इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है, जहां व्हाट्सएप पर कॉल रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी देकर युवक से 80 हजार रुपये की मांग की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में ले लिया है।
दरअसल इंदौर की समर पार्क कॉलोनी निवासी आयुष त्रिवेदी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसके पिता के पूर्व ड्राइवर अजय उर्फ कालू भिलाला ने फोन पर बातचीत की रिकॉर्डिंग कर ली थी। इसके बाद अक्षत दुबे नाम के व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर वह रिकॉर्डिंग भेजकर पैसे की मांग शुरू कर दी। आरोपियों ने लगातार फोन और मैसेज के जरिए फरियादी पर मानसिक दबाव बनाया और करीब 80 हजार रुपये की मांग की। साथ ही पैसे नहीं देने पर रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी दी गई। वही इस मामले में लसूड़िया पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें अभिरक्षा में ले लिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved