img-fluid

इंदौर-भोपाल के हाई स्पीड कॉरिडोर को दिल्ली से मिली मंजूरी

September 12, 2026

  • सिक्स लेन का ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे बनेगा

इंदौर। दिल्ली स्थित परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इंदौर-भोपाल हाई स्पीड कॉरिडोर निर्माण को मंजूरी दी है। खासकर उसके अलाइनमेंट को लेकर जो परिवर्तन राज्य शासन ने किए उसे भी मंजूर किया गया है। यह सिक्स लेन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे लगभग 4 हजार करोड़ रुपए की राशि खर्च कर बनाया जाएगा। अभी इंदौर से भोपाल की यात्रा 195 किलोमीटर की रहती है, जिसमें 3 से साढ़े 3 घंटे लगते हैं, लेकिन यह जो नया ग्रीन फील्ड कॉरिडोर बनेगा वह एक्सप्रेस-वे रहेगा, जिसकी लम्बाई भी 160 किलोमीटर रहेगी।


  • यानी वर्तमान फोरलेन से 30 से 35 किलोमीटर की दूरी घटेगी और यात्रा का समय भी 1 से डेढ़ घंटे कम हो जाएगा। लगभग 2-सवा दो घंटे में इंदौर-भोपाल की जूरी इससे कम होगी। पिछले कई वर्षों से इस कॉरिडोर को लेकर कवायद चलती रही और अलाइनमेंट से लेकर अन्य तकनीकी दिक्कतें आई, जिसे शासन स्तर पर दूर किया गया। जून-2029 तक इसके निर्माण का लक्ष्य रखा गया है और अगले 8 से 10 महीने में मौके पर काम भी शुरू हो जाएगा। अभी टेंडर जारी करने, उसकी मंजूरी से लेकर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी करना पड़ेगी। इस ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के बनने से मंडीदीप और पीथमपुर के बीच औद्योगिक नेटवर्क भी बढ़ेगा और तेजी से माल की ढुलाई हो सकेगी। यह सिक्स लेन पूरी तरह से एक्सेस कंट्रोल्ड भी रहेगा।

    Share:

  • मामला रीजनल पार्क के सामने प्राधिकरण की जमीन का, राहुल की सभा के लिए नकद और चेक से नहीं ली राशि

    Sat Sep 12 , 2026
    तीन दिन अवकाश के चलते मंगलवार को ही मिलेगी लिखित अनुमति इंदौर। छात्रों की गूंज नाम से 19 सितम्बर को राहुल गांधी का जो चर्चित कार्यक्रम होने जा रहा है उसको लेकर जहां कांग्रेस ने धुआंधार प्रचार-प्रसार, खासकर सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू कर दिया है, तो आयोजन स्थल को लेकर भी खींचतान चलती […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved