img-fluid

इंदौर: भाजपाइयों को ही नहीं आता पूरा वंदे मातरम, अधूरा गाया, फिर मोबाइल से पूरा बजाया

August 22, 2026

इंदौर। कांग्रेस (Congress) पर आधा-अधूरा वंदे मातरम (Vande Mataram) गाने का आरोप लगाने वाली भाजपा (BJP) के कार्यक्रम में भी कल आधा ही वंदे मातरम गाया गया। इस पर नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा साउंड ऑपरेटर पर भड़क गए और उससे पूछा कि तुम्हारे पास पूरा वंदे मातरम नहीं था क्या? बाद में जब मंत्री विजयवर्गीय कार्यक्रम में पहुंचे तो एक बार फिर से पूरे वंदे मातरम की रिकार्ड बजाई गई और पूरा राष्ट्रगीत गंवाया।


  • कल गांधी हॉल में संत रविदास की 650वीं जयंती पर कलश वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। शाम 5 बजे कार्यकर्ताओं और मंडल अध्यक्षों केा बुला लिया गया था, जिन्हें कलश सौंपा जाना था, लेकिन कार्यक्रम दो घंटे देरी से शुरू हुआ। विजयवर्गीय का जब कार्यक्रम में इंतजार किया जा रहा था तो नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा संभाग प्रभारी रणवीरसिंह रावत के साथ कार्यक्रम में पहुंच गए और कार्यक्रम शुरू करवा दिया गया। शुरुआत वंदे मातरम गीत से की गई। कार्यक्रम का संचालन कर रहे भूपेन्द्र केसरी ने पहले ही साउंड ऑपरेटर से पूछ लिया था कि तुम्हारे पास पूरा वाला वंदे मातरम है या नहीं। साउंड ऑपरेटर कुछ समझ पाता, उसके पहले ही वंदे मातरम बजा दिया गया, लेकिन वह दो अंतरे का था। सभी नेता अधूरा वंदे मातरम गाने पर एक-दूसरे का मुंह देखने लगे। इस पर मिश्रा नाराज होकर साउंड ऑपरेटर पर भड़क गए। मिश्रा ने कहा कि पूरा वंदे मातरम बजाना था। बेचारा साउंड ऑपरेटर नीचे सिर झुकाए खड़ा रहा। इतने में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी कार्यक्रम में पहुंच गए। मिश्रा ने महामंत्री सुधीर कोल्हे को बुलाया और उनके मोबाइल से साउंड सिस्टम अटैच करवाकर पूरा वंदे मातरम बजवाया गया। जब वंदे मातरम पूरा हुआ, तब नेताओं ने राहत की सांस ली। हालांकि बाद में मिश्रा आयोजकों पर नाराज भी हुए और कहा कि ये पहले देखना चाहिए था कि डीजे वाले के पास वंदे मातरम पूरा था या नहीं? कार्यक्रम में संत समाज की ओर से उज्जवल मंडलोई और पूरनदास महाराज शामिल हुए। इनके अलावा महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मधु वर्मा भी मंच पर मौजूद रहे। बाद में सभी 35 मंडलों के अध्यक्षों को कलश वितरण किए गए, लेकिन उसमें भी अव्यवस्था हावी हो गई और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मंडल अध्यक्षों के साथ मंच पर चढ़ गए। बाद में भरत खस कहते रहे कि मंडल अध्यक्ष के साथ केवल चार कार्यकर्ता आएं, लेकिन उसका भी असर नहीं हुआ।

    Share:

  • इंदौर: बाधाओं के नाम पर बड़े-बड़े बंगलों के अतिक्रमण तोड़े, होटल प्राइड से सिटी फारेस्ट तक 100 फीट चौड़ी सड़क की तैयारी शुरू

    Sat Aug 22 , 2026
    इंदौर। नगर निगम (Municipal council) के रिमूवल अमले (removal staff) ने आज सुबह-सुबह होटल प्राइड (Hotel Pride) से सिटी फारेस्ट (City Forest) तक की 100 फीट चौड़ी सड़क की बची बाधाएं हटाने का काम शुरू कर दिया। वहां तीन मकान और एक बाउंड्रीवाल सहित कुछ अन्य बाधक हिस्से हटाए जाना है। कुछ समय पहले रहवासियों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved