
देर रात को घर लौटते समय हादसे का शिकार हुए युवक, जिले के ग्रामीण इलाकों के पिकनिक स्पाटों पर नहीं थम रहे हैं हादसे
इन्दौर। रात को जाम गेट (Jam Gate) से लौट रहे तीन युवकों (youths) की कार (Car) पेड से टकरा गई। घटना में कार में सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के चलते हादसा हुआ और कार चला रहे युवक ने कार से नियंत्रण खो दिया था, जिसके कारण घटना हो गई।

बडग़ोंदा टीआई प्रकाश वास्कले ने बताया कि 36 साल का आदिल पिता मोहम्मद आरिफ कुरैशी निवासी हरी फाटक महू, 27 साल का अबुजर पिता अनवर खान निवासी रेडिमेड बाजार और मो. अरकान पिता सरफराज शेख कल जाम गेट गए थे। लौटते समय मंडलेेश्वर बडग़ोंदा रोड पर जाट ढाबे के सामने उनकी कार अनियंत्रित हुई और रोड किनारे पेड से जा टकराई। कार इतनी रफ्तार में थी कि कार का अगला हिस्सा दब गया और आगे बैठे युवक उसमें दब गए। घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों ही युवकों को कड़ी मशक्कत के बाद कार से निकाला। हालाकि तब तीनों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने तीनों ही शवों को महू के मध्यभारत अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नखेरी डेम से पार्टी कर लौट रहे थे, हादसे के बाद साथी भागे…
बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक कार में सवार थे और इनके साथी भी अन्य कार में सवार होकर नखेरी डेम में पार्टी करने के लिए गए थे। सभी ने वहां पार्टी की और फिर लौटते समय जिस ढाबे से खाना बनाने के लिए बर्तन लिए उस ढाबे पर वापस बर्तन भी जमा कराए और घर के निकले थे और हादसे का शिकार हो गए। यह बात सामने आ रही है कि हादसे के दौरान तीन ही युवकों के साथी मौके से भाग गए। मृतकों में शामिल अरकान साफ्टवेयर इंजीनियर था, जबकि अबुजर फेब्रिकेशन का काम करता था। घटना के बाद तीनों ही युवकों के मोहल्लों में गम की माहौल है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved