img-fluid

इंदौर: 300 करोड़ के बीआरटीएस से निगम ने कमाए 1.55 करोड़

April 17, 2026

बीआरटीएस के अंतिम बस स्टॉप को तोडऩे का काम आज होगा पूरा

इंदौर। इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) द्वारा 300 करोड़ रुपए (₹300 Crore) खर्च कर बनाए गए बीआरटीएस कॉरिडोर (BRTS Project) को तोडऩे से नगर निगम (Corporation) को 1.55 करोड़ रुपए की कमाई हुई है। इस बीआरटीएस कॉरिडोर के अंतिम बस स्टॉप (Bus Stop) को तोडऩे का काम आज पूरा किया जाएगा।



  • राज्य सरकार द्वारा पिछले साल फरवरी में बीआरटीएस कॉरिडोर को तोडऩे का फैसला लिया गया था। इसके बाद इस कॉरिडोर को तोडऩे का काम करने में नगर निगम के पसीने छूट गए। इस काम को लेने वाले ठेकेदार ने काम लिया और फिर भाग गया। फिर निगम द्वारा एक साथ इस काम को करने के लिए ठेकेदार को इन पेनेलमेंट करने का फैसला लिया गया। इस फैसले के तहत चार ठेकेदारों से बीआरटीएस के 17 बस स्टॉप तोडऩे के लिए अनुबंध किया गया। इन ठेकेदारों द्वारा बस स्टॉप को तोडऩे से निकलने वाले मलबे और लोहा-लंगर को अपनी संपत्ति के रूप में लिया गया और बदले में इसका पैसा निगम को दिया गया। इन 17 बस स्टॉप को तोडऩे से निगम को 1.10 करोड़ रुपए की कमाई हुई। इस कॉरिडोर का अंतिम बस स्टॉप, जो सी21 मॉल के सामने है, उसे तोडऩे का काम चल रहा है, जो आज रात में पूरा हो जाने की उम्मीद है। नगर निगम द्वारा जहां भी बस स्टॉप तोड़े गए हैं, वहां पर डामर से पैचवर्क भी कर दिया गया है। इस कॉरिडोर में 7.7 किलोमीटर लंबी रैलिंग थी, जिसे तोडऩे का काम किया जाना था। इसे तोडऩे का काम भी अब अंतिम चरण में चल रहा है। इस कार्य से निगम को 45 लाख रुपए की कमाई हुई है। इस काम को करने के लिए निगम द्वारा चार ठेकेदारों का इन पेनेलमेंट किया गया था। ठेकेदारों द्वारा मार्ग विभाजक के रूप में काम करने वाली रैलिंग तोडऩे का काम पूरा कर लिया गया है। अब इस मार्ग पर छोटी खजरानी से लेकर नौलखा चौराहे के आगे तक लोक निर्माण विभाग द्वारा एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। इस कार्य के क्षेत्र को छोडक़र शेष स्थान पर नगर निगम द्वारा रोड डिवाइडर बनाने का काम ठेका देकर शुरू करवाया गया है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि 3.1 किलोमीटर क्षेत्र में हमें रोड डिवाइडर बनवाना हैं। इसमें से 1 किलोमीटर क्षेत्र में डिवाइडर बनकर तैयार हो गए हैं।

    Share:

  • पारंपरिक संगीत से हटकर किए गए इस प्रयोग ने साउंड डिजाइन की सोच को नया आयाम दिया..

    Fri Apr 17 , 2026
    नई दिल्ली: भारतीय सिनेमा के संगीत (Music) इतिहास में कई ऐसे प्रयोग दर्ज हैं जिन्होंने दर्शकों की सोच और सुनने के अनुभव को पूरी तरह बदल दिया। एक चर्चित क्लासिक फिल्म (Classic Film) के एक सीन से जुड़ा ऐसा ही दिलचस्प किस्सा आज भी फिल्म प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved