इंदौर (Indore)। देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत (vande bharat) के मामले में इंदौर भोपाल से पिछड़ता दिख रहा है। रेल मंत्रालय ने आंतरिक रूप से भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन (Bhopal’s Rani Kamalapati station) से नई दिल्ली के बीच मध्यप्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। ट्रेन का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आगामी 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल यात्रा के दौरान इस ट्रेन की सौगात दे सकते हैं। इंदौर के यात्री भी भोपाल होकर इस ट्रेन में सवार हो सकते हैं।
पहले माना जा रहा था कि इंदौर से जबलपुर और इंदौर से जयपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन सबसे पहले चलेगी। या तो जबलपुर वंदे भारत ट्रेन पहले चलेगी या फिर दोनों ट्रेन एक साथ चलाई जाएंगी। हालांकि, इन दोनों ट्रेनों के बजाय अब रेल मंत्रालय रानी कमलापति-नई दिल्ली वंदे भारत चलाने की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। पहले उम्मीद थी कि भोपाल-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस की जगह वंदे भारत चलाई जाएगी, लेकिन रेलवे ने तय किया है कि इन दोनों शहरों के बीच अलग से वंदे भारत चलाई जाए। शताब्दी एक्सप्रेस नई दिल्ली से सुबह चलकर दोपहर में भोपाल आती है और फिर भोपाल से चलकर रात में नई दिल्ली पहुंचती है। अब चलने वाली वंदे भारत ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से सुबह चलेगी और दोपहर में नई दिल्ली पहुंचेगी और एक घंटे बाद फिर रवाना होकर रात में रानी कमलापति आ जाएगी।
इन्दौर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (State Congress President Kamal Nath) ने कांग्रेस नेताओं को खेतों में जाकर किसानों से बात करने और फसलों की नुकसानी (damage to crops) का आकलन करने को कहा है, ताकि सरकार को घेरा जा सके। हालांकि अभी तक इंदौर जिले में ऐसी कोई रिपोर्ट ग्रामीण नेताओं ने तैयार नहीं की […]
– 800 करोड़ से पूरे क्षेत्र को व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्र के लिए संवारेंगे – मकानों और बिल्डिंगों को तोडऩे का ठेका दो फर्मों को दिया इन्दौर। लोहे की चद्दरों को ढंके कवेलू वाले पुराने पैटर्न के सरकारी मकानों को इन दिनों ढहाने का काम एमओजी लाइन में तेजी से चल रहा है। वहां रहने […]
भोपाल। मध्य प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन (covid vaccination in Madhya Pradesh) निरंतर जारी है। प्रदेश में अब तक 6 करोड़ 48 लाख 10 हजार 424 व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन के टीके लगाये गये। गुरुवार 7 अक्टूबर को एक लाख 91 हजार 147 व्यक्तियों को कोरोना टीके लगाये गये। प्रदेश में मात्र 4 पॉजिटिव केस आये। […]
मप्र के करीब डेढ़ लाख संविदा कर्मचारियों का सीएम ने दी सौगात सालाना कॉन्ट्रैक्ट कल्चर होगा खत्म, स्थायी कर्मचारियों की तरह सुविधाएं भी भोपाल। मप्र के करीब डेढ़ लाख संविदा कर्मचारियों को सालाना कॉन्ट्रैक्ट कल्चर से मुक्ति मिल गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि मैं यह फैसला कर रहा हूं […]