
अफसरों की टीम मौेके पर पहुंची, बैरिकेड््स लगाकर रास्ता किया बंद
इंदौर। आज सुबह पंढरीनाथ (Pandharinath) मंदिर से गौतमपुरा (Gautampura) की ओर जाने वाली कंबल वाली गली (Blanket Lane) की सड़क (Road) पर अचानक बड़ा-सा गड््ढा हो गया और सड़क का काफी हिस्सा धंस गया। रहवासियों ने निगम अफसरों को इसकी सूचना दी तो अफसरों की टीम मौके पर पहुंची। अब वहां दोपहर से लाइनों की जांच कर सुधार कार्य शुरू कराया जाएगा।
पिछले दिनों गाड़ी अड््डा क्षेत्र में भी सड़क का काफी हिस्सा धंस गया था, जिससे रहवासियों में सनसनी फैल गई थी। निगम ने दो से तीन दिनों के बाद सुधार कार्य पूरा किया। आज सुबह 9.30 बजे के लगभग पंढरीनाथ मंदिर से गौतमपुरा की ओर जाने वाली सड़क पर अचानक कुछ हिस्सा जमीन में धंस गया, जिसके चलते सड़क पर बड़ा गड््ढा हो गया। रहवासियों ने जब मामला देखा तो तत्काल निगम अधिकारियों को सूचना दी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved