img-fluid

इंदौर: कल 300 ई-रिक्शा का किया रूट रजिस्ट्रेशन, आज से हुड रंगना शुरू

April 17, 2026

इंदौर। ई-रिक्शा (E-Rickshaws ) चालकों (Drivers) और मालिकों (Owners) को 15 अप्रैल तक रूट रजिस्ट्रेशन (Route Registration) के लिए दी गई मियाद खत्म होने के बाद कल से यातायात की टीम ने मैदान पकड़ा है। कार्रवाई तो नहीं हुई, लेकिन करीब 300 ई-रिक्शा और रजिस्टर्ड हो गए। आज से दोनों यातायात थानों पर इनके हुड रंगने संबंधी काम शुरू किए जाएंगे।


  • शहर में दौड़ रहे करीब 12 हजार ई-रिक्शा अब चार जोन के हिसाब से चलेंगे। इनके रूट रजिस्ट्रेशन के बाद रंग के आधार पर इन्हें बांटा गया है। प्रारंभिक तौर पर लगाए गए स्टीकर के बाद एक कदम और आज से आगे बढ़ेगा। यातायात थाना पूर्व और पश्चिम में आज से इनके हुड रंगने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। कलर कोडिंग के हिसाब से सैंपल के तौर पर पहले हुड रंगे जाएंगे, जिसके बाद अन्य रजिस्टर्ड ई-रिक्शा को भी रंग दिया जाएगा। यातायात थाना प्रभारी (पूर्व) अरविंद दांगी ने बताया कि लगभग 6 हजार के करीब ई-रिक्शा के रूट रजिस्ट्रेशन कर लिए गए हैं। जोन 1 को नीला, जोन 2 को पीला, जोन 3 को लाल और जोन 4 को सफेद रंग दिया गया है।

    राजबाड़ा पर फिर सिटी बसों की एंट्री
    आमजन की परेशानी और राजबाड़ा पर सिटी बसों की रोक को लेकर की गई सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के बाद कल दोपहर बाद से यहां फिर सिटी बसों की एंट्री हो गई है। कल कलेक्टर शिवम वर्मा, डीसीपी ट्रैफिक राजेशकुमार त्रिपाठी और अन्य संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में हुई बैठक के बाद ये निर्णय हुआ। आमजन की परेशानी को देखते हुए कल दोपहर से सिटी बसें फिर से राजबाड़ा तक जा रही हैं। एडिशनल डीसीपी पश्चिम संतोषकुमार कौल ने बताया कि ये मुद्दा पिछली बार हुई सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक में भी उठा था। बच्चों के साथ खरीदारी करने आ रही महिलाएं भी परेशान हो रही थीं, साथ ही अन्य लोग भी गर्मी में परेशान हो रहे थे। बसें आ सकेंगी, लेकिन सवारियां लेकर उन्हें तुरंत जाना होगा। वे यहां ज्यादा देर खड़ी नहीं हो सकेंगी, अन्यथा चालानी कार्र्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • महज 14 साल की उम्र पर उठे सवालों के बीच वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी ने क्रिकेट जगत को चौंकाया, ललित मोदी ने बताया भविष्य का बड़ा सितारा

    Fri Apr 17 , 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट (Indian Cricket) में उभरते युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) लगातार अपने प्रदर्शन से चर्चा में बने हुए हैं। आईपीएल (Indian Premier League) में उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी (Batting) ने न केवल दर्शकों का ध्यान खींचा है, बल्कि क्रिकेट से जुड़े कई अनुभवी लोगों को भी प्रभावित किया है। उनकी बल्लेबाजी की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved