img-fluid

इंदौर: नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति पर कांग्रेस में बवाल

June 23, 2026

  • पार्षदों से रायशुमारी के बगैर किए गए फैसले का पार्टी में विरोध
  • 2 महीने से बन रही थी योजना, इंदौर आए पटवारी ने लगाई मुहर

इंदौर। नगर निगम (Municipal council) में कल कांग्रेस (Congress) की ओर से नेता प्रतिपक्ष (Leader of the Opposition) पद पर चिंटू चौकसे (Chintu Choukse) की जगह पार्षद सोनिला मिमरोट (Sonila Mimrot) की नियुक्ति (appointment) कर दी गई। हालांकि इसके पहले न तो कांग्रेस नेताओं ने पार्षद दल से राय ली और न ही बड़े नेताओं से चर्चा की। इसको लेकर अब सोशल मीडिया पर उक्त फैसले का विरोध होना शुरू हो गया है।



  • सोनिला इसके पहले शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रही हैं। पिछले कुछ आंदोलनों में उनका नगर निगम के प्रति आक्रामक व्यवहार रहा है। इसी को देखते हुए कांग्रेस के प्रदेश संगठन ने उनकी नियुक्ति नेता प्रतिपक्ष के तौर पर कर दी। हालांकि इस नियुक्ति को लेकर पिछले दो महीने से योजना बन रही थी, लेकिन कब करना है यह तय नहीं हो पा रहा था। रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी इंदौर आए थे। बताया जाता है कि गांधी भवन में इस दौरान कुछ वरिष्ठ नेताओं से उन्होंने बंद कमरे में चर्चा भी की थी। उसके बाद तय हो गया था कि चिंटू को नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाया जा सकता है, क्योंकि पार्टी में एक व्यक्ति-एक पद का सिद्धांत है। इसी को लेकर कुछ कांग्रेसी नेता चिंटू के खिलाफ बयानबाजी भी कर चुके थे। कल शाम पटवारी ने सोनिला के नाम का पत्र भोपाल से जारी कर दिया। उसके बाद इंदौर के पार्षद दल को भी झटका लगा, क्योंकि इस निर्णय में उनकी राय नहीं ली गई। नियमानुसार अगर नेता प्रतिपक्ष सोनिला को बनाना था तो पार्षद दल से सर्वसम्मति ली जाती और उसके बाद घोषणा होती। कुछ पार्षदों ने तो नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एक तरह से पटवारी का यह निर्णय गलत है। नगर निगम में हम आंदोलन कर रहे हैं, प्रदर्शन में हम जा रहे हैं और हमसे ही इतना बड़ा फैसला पूछकर नहीं लिया गया।

    फैसले के विरोध में ब्लाक अध्यक्ष का इस्तीफा…
    कांग्रेस के इस फैसले के बाद विधानसभा क्रमांक-1 के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्र मौर्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मौर्य कांग्रेस पार्षद विनीतिका दीपू यादव के करीबी समर्थक माने जाते हैं। उनका आरोप है कि तीन बार की पार्षद विनीतिका यादव नेता प्रतिपक्ष पद की सबसे मजबूत दावेदार थीं, लेकिन संगठन ने उनकी उपेक्षा करते हुए यह जिम्मेदारी सोनिला मिमरोट को सौंप दी। इससे पहले शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए भी दीपू यादव का नाम लगभग तय माना जा रहा था, लेकिन अंतिम समय में राजनीतिक समीकरण बदले और चिंटू चौकसे को अध्यक्ष बना दिया गया। हालांकि शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि अभी तक किसी भी पदाधिकारी द्वारा अपना इस्तीफा शहर कांग्रेस को नहीं भेजा गया है। कांग्रेस संगठन में अब अनुशासन सर्वोपरि है। विरोध जैसी चीज अब नहीं चल पाएगी।

    Share:

  • स्टार्मर युग का अंत! एंडी बर्नहैम के उभार से ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा बदलाव, नए पीएम बनने की राह साफ

    Tue Jun 23 , 2026
    लंदन। ब्रिटेन की राजनीति (Britain’s Politics) में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। लेबर पार्टी के भीतर लंबे समय से चल रही खींचतान के बीच प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर (Keir Starmer) का नेतृत्व चुनौती के घेरे में आ गया है। हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों के बाद एंडी बर्नहैम को पार्टी और सरकार की कमान संभालने का सबसे मजबूत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved