इंदौर न्यूज़ (Indore News) क्राइम

इंदौर: बंद घर में मिला महिला का शव, कैंची से की गई हत्या

इंदौर। शहर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र के एक मकान में महिला की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि महिला के घर का दरवाजा दो दिनों से बंद था। बंद घर से बदबू आने के बाद दरवाजा खोला गया तो अंदर का माहौल देख हर कोई दंग रह गया। घर के अंदर महिला का शव पड़ा था। शरीर पर कई घाव थे। प्रारंभिक जानकारी मे यह सामने आया कि महिला की हत्या कैंची मारकर की गई हत्या है। मृतक महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। बताया जा रहा है 5 से 6 दिन पूर्व ही मकान में किराए से रहने आई थी महिला। पुलिस मामले की जंच में जुट गई है।

Share:

Next Post

घटिया के गैस प्लांट से घर जा रहे कर्मचारी की रास्ते में मौत

Sat Dec 9 , 2023
कल रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी और फरार हो गया उज्जैन। घटिया स्थित गैस प्लांट में काम करने वाला घोंसला निवासी कर्मचारी कल रात काम खत्म होने के बाद बाईक से अपने घर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटिया थाना पुलिस […]