
जबलपुर। कैंट विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हुए, विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने रांझी क्षेत्र के मोहनिया में प्रस्तावित औद्योगिक केंद्र का स्थल निरीक्षण किया। उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहुंचे विधायक ने परियोजना की बारीकियों को समझा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शीघ्र होगा भूमिपूजन
क्षेत्रवासियों के लिए खुशी की बात यह है कि बहुत जल्द मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के कर-कमलों द्वारा इस केंद्र का भूमिपूजन संपन्न होगा। भूमिपूजन के तुरंत बाद निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर प्रारंभ कर दिया जाएगा, ताकि समय सीमा के भीतर युवाओं को इसका लाभ मिल सके। स्थल निरीक्षण के इस महत्वपूर्ण अवसर पर विधायक जी के साथ विकास कार्यों के प्रति समर्पित जन प्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से सदस्य दामोदर सोनी, पार्षद सावित्री शाह, संतोषी ठाकुर, अनुराग दहिया, आदि उपस्थित थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved