img-fluid

त्योहारों से पहले महंगाई ने दी राहत, सस्ती हुई दालें और सब्जियां; एक महीने में 4 फीसदी तक कम हुए भाव

October 11, 2023

नई दिल्ली: त्योहारों से ऐन पहले महंगाई (Dearness) के मोर्चे पर राहत भरी खबर सामने आई है. पिछले एक महीने के दौरान विभिन्न दालों (pulses) की कीमतों में ठीक-ठाक कमी आई है. मांग कम होने, आयात बढ़ने और सरकार के विभिन्न उपायों से दालें सस्ती हुई हैं. बताया जा रहा है कि बीते एक महीने में दालों की कीमतों में 4 फीसदी तक की गिरावट (decline) आई है.

इन कारणों से सस्ती हुई दालें
ईटी की एक रिपोर्ट में ट्रेड बॉडी इंडियन पल्सेज एंड ग्रेन्स एसोसिएशन के हवाले से ये जानकारी दी गई है. आईपीजीए (IPGA) की मानें तो बीते एक महीने के दौरान दालों की कीमतें 4 फीसदी तक कम हुई हैं. ट्रेड बॉडी (trade body) का कहना है कि अफ्रीका से अरहर दाल (Pigeon Pea) के बढ़े आयात, कनाडा से मसूर दाल की बढ़ी आवक, सरकार के द्वारा भंडार की सीमा पर सख्ती, चना की आक्रामक बिक्री और उच्च दरों पर घटी मांग के चलते दालों की कीमतों में नरमी दिख रही है.


  • अरहर दाल के भाव में इतनी गिरावट
    आईपीजीए के अनुसार, अभी बाजार में सबसे महंगी दाल अरहर है, जिसके भाव में एक महीने के दौरान 4 फीसदी की कमी आई है. इसके भाव में गिरावट का मुख्य कारण ट्रेडर्स और प्रोसेसर्स के लिए भंडारण की अधिकतम सीमा तय किया जाना है. अरहर दाल के भाव में अभी नरमी बनी रहने की गुंजाइश है. अफ्रीका से अरहर दाल की आपूर्ति बढ़ने की उम्मीद है, जबकि मांग को लेकर नरमी जारी रहने के अनुमान हैं.

    चना-मसूर दाल भी हुई सस्ती
    इसी तरह पिछले एक महीने के दौरान सबसे सस्ती दाल चना के भाव में भी 4 फीसदी की गिरावट आई है. इनके अलावा मसूर दाल 2 फीसदी से ज्यादा सस्ती हुई है. सरकार नाफेड के जरिए चना दाल की सस्ते में बिक्री कर रही है. इस कारण चना दाल में भी भाव नरम रहने की उम्मीद है. मसूर दाल को लेकर भी इसी तरह के संकेत दिख रहे हैं.

    टमाटर के भाव में इतनी कमी
    महंगाई के मोर्चे पर दालों के अलावा सब्जियों ने भी राहत दी है. जिस टमाटर का भाव जुलाई में खुदरा बाजार में 150 रुपये किलो के पार निकल गया था, उसकी बिक्री अभी खुदरा बाजार में 15-20 रुपये किलो के हिसाब से हो रही है. थोक बाजारों में तो टमाटर के भाव 3-6 रुपये किलो पर आ गए हैं. अगले 2-3 सप्ताह तक टमाटर के भाव में यही ट्रेंड रहने वाला है. इस बारे में जानकारों का कहना है कि जुलाई में भाव के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद किसानों ने टमाटर की बड़े पैमाने पर खेती की. इस कारण अब ज्यादा टमाटर की आपूर्ति हो रही है.

    Share:

  • खजराना के लक्ष्मी नारायण मंदिर में फिर चोरी सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी | Accused caught in CCTV theft again in Khajrana's Lakshmi Narayan temple

    Wed Oct 11 , 2023
     
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved