img-fluid

Jio का स्मार्ट EV Charger क्या बनेगा ‘गेमचेंजर’? सेफ्टी के साथ मिलते हैं एडवांस फीचर्स

May 28, 2026

डेस्क। जियो अब EV चार्जिंग के फील्ड में भी गेमचेंजर साबित हो सकता है। JioEV ने अपना नया स्मार्ट इलेक्ट्रिक वीकल चार्जर सॉन्च किया है, जो सेफ्टी फीचर्स के साथ-साथ 4G, WiFi और LAN सपोर्ट से लैस है। कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक वीकल चार्जिंग सिस्टम को भी एक्सपेंड किया है। जियो का यह इलेक्ट्रिक वीकल चार्ज ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। इसमें कई ब्रांड्स की इलेक्ट्रिक गाड़ी को चार्ज करने का सपोर्ट मिलता है। इसमें अलग-अलग तरह के पोर्ट्स दिए गए हैं, जिसकी मदद से गाड़ियां चार्ज की जा सकती है। साथ ही, जियो का यह इलेक्ट्रिक वीकल चार्जर लोग अपने घरों और दफ्तरों में लगा सकते हैं।

जियो का यह इलेक्ट्रिक वीकल चार्जर सिंगल फेज AC चार्जिंग के साथ आता है। इस चार्जर में अधिकतम 32A मैक्सिमम आउटपुट मिलता है। JioEV के इस चार्जर को Aries 7.4kW Pro के नाम से लॉन्च किया गय है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट लिस्टिंग के मुताबिक, यह स्मार्ट इलेक्ट्रिक चार्जर Tata Nexon EV, Tiago EV, Punch EV, Mahindra XUV400, Hyundai Ioniq, Kona EV, Kia EV6, Volvo XC40, BYD Atto 3, BYD E6, MG ZS EV समेत कई इलेक्ट्रिक गाड़ियों को सपोर्ट करता है।


  • जियो का यह स्मार्ट इलेक्ट्रिक चार्जर स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। इसमें 4G, WiFi, LAN जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। इसे Jio TruePower ऐप से कंट्रोल किया जा सकता है। स्मार्ट कनेक्टिविटी होने की वजह से इसे आप रिमोटली भी मैनेज कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर अगर आपने इलेक्ट्रिक गाड़ी को चार्ज पर लगाया है और उसे रिमोटली मैनेज करना चाहते हैं तो ऐप के जरिए ऐसा किया जा सकेगा। इसमें RFID बेस्ड एक्सेस फंक्शन मिलता है, जिसके जरिए चार्जिंग सेशन को RFID कार्ड के जरिए ऑथेंटिकेट किया जा सकता है।

    सेफ्टी की बात करें तो इसमें OCPP 1.6J कम्प्लायंस, OCPP यानी ओपन चार्जिंग प्वाइंट प्रोटोकॉल का भी सपोर्ट दिया गया है। यह एक ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर है जो नेटवर्क EV चार्जिंग फैसिलिटी प्रदान करता है। साथ ही, चार्जिंग स्टेशन को सेंट्रल मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए कम्युनिकेट किया जा सकता है। इसमें IP65 रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से पानी के छींटे पड़ने पर शॉर्ट-सर्किट नहीं होगा। साथ ही, यह डस्ट रेसिस्टेंस है, जिसकी वजह से बाहर लगे होने पर भी खराब नहीं होगा।

    कंपनी इसके साथ 5 मीटर का वायर देती है, जिसके जरिए आप अपनी वीकल को चार्ज कर सकते हैं। Jio के इस Smart EV Charger की कीमत 24,999 रुपये है। कंपनी इसके साथ 1 साल की स्टैंडर्ड वारंटी ऑफर करती है। इसे कंपनी की वेबसाइट के साथ-साथ अमेजन समेत लीडिंग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है।

    Share:

  • चीन में नौकरी का संकट इतना गहरा कि चरवाहे की नौकरी के लिए उमड़े सैकड़ों युवा

    Thu May 28 , 2026
    बीजिंग। चीन में बढ़ती बेरोजगारी, (Rising unemployment in China) तनावपूर्ण वर्क कल्चर और आर्थिक दबाव (Financial pressure) ने युवाओं को ऐसी नौकरियों की तरफ धकेलना शुरू कर दिया है, जिनकी कभी कल्पना भी नहीं की जाती थी। हालात इतने बदल चुके हैं कि अब महानगरों में काम करने वाले पढ़े-लिखे युवा भी गांवों में जाकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved