उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

1928 से शुरु हुआ कालिदास समारोह, सुबह कलश यात्रा निकली

उज्जैन। 1928 से शुरु हुए कालिदास समारोह का आज विधिवत उद्घाटन हो गया तथा सुबह शिप्रा नदी पर पूजन हुआ और इसके बाद कलश यात्रा निकली और कल शाम मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन। देव प्रबोधिनी एकादशी से सात दिवसीय अखिल भारतीय कालिदास समारोह का शुभारंभ हो जाएगा। इसके पूर्व आज सुबह 10 बजे से रामघाट से महाकालेश्वर मंदिर होकर मंगल कलश यात्रा निकाली गई। राम घाट पर मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन किया गया। इसके पूर्व कल अकादमी परिसर में कलश की स्थापना कर दी गई थी। सात दिवसीय अखिल भारतीय कालिदास समारोह का शुभारंभ कल से होगा और इसमें सातों दिन अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत होंगे।



कई ख्यात कलाकारों की गायन प्रस्तुतियाँ होगी और कालिदास के जीवन पर आधारित विभिन्न नाटकों का मंचन होगा। आज इस कार्यक्रम की अनौपचारिक शुरुआत मंगल कलंश यात्रा के साथ हो गई। आज शाम को नांदी कार्यक्रम शुरू हो जाएँगे। आज सुबह कलश पूजन से लेकर पूरे यात्रा मार्ग में मंगल कलश यात्रा का स्वरूप मालवी रंग में रंगा नजर आया। 1928 से कालिदास समारोह की शुरुआत हुई तथा यहाँ सिंहपुरी में 1958 तक आयोजन होता रहा। इसके बाद यह कार्यक्रम महाराजवाड़ा स्कूल, माधव कॉलेज, विक्रम कीर्ति मंदिर में होता रहा।

Share:

Next Post

रोज मिल रहे Dengue के 6 मरीज

Sun Nov 14 , 2021
प्रायवेट अस्पतालों में जाँच कराने वालों की तो गिनती ही नहीं उज्जैन। ठंड बढऩे के बाद भी शहर में डेंगू मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। हर दिन सात से आठ लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। शनिवार को सेंट्रल लैब में 9 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके […]