भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) ने रविवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि किसानों से आयकर वसूलने (collect income tax from farmers) की खबरों से हतप्रभ हूं। कर्ज में डूबा देश का किसान अपनी फसलों के सही दाम के लिये संघर्ष कर रहा है और सरकार आयकर वसूलने की तैयारी (Preparation for collecting income tax) में है। हमें सबसे पहले किसानों की आय सुनिश्चित करने और उन्हें कर्जमुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत है। मैंने अपनी अल्पकालिक सरकार में मध्यप्रदेश के 27 लाख किसानों का कर्जमाफ किया था, लेकिन नई सरकारों ने कर्जमाफी योजना को ही बंद कर दिया। इसके साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया। जिसमें बताया जा रहा है कि किसानों की इनकम दोगुनी करने का झूठ फैलाया। पहले किसानों की कर्जमाफी रोकी, फिर उन्हें डिफॉल्टर बनाया और अब उनसे वसूली की तैयारी है।
Related Articles
पीथमपुर में शराब माफियाओं द्वारा पुलिस दल को कुचलकर मारने की कोशिश
पीथमपुर। मध्यप्रदेश में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं। धार के पीथमपुर में शराब माफियाओं ने पुलिस दल को कुचलकर मारने का प्रयास किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि इंडोरामा टोल नाके से अवैध शराब से भरा वाहन गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस दल चैकिंग के लिए पहुंचा और जैसे […]
सागरः सेल्फी पॉइंट में तोड़फोड़ को लेकर भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विवाद, पुलिस ने बरसाई लाठियां
सागर। जिले के खुरई तहसील मुख्यालय पर गुरुवार को भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बवाल हुआ। इसके बाद पुलिस को लाठियां बरसानी पड़ी। सेल्फी पाइंट में हुई तोड़फोड़ को लेकर ये पूरा विवाद हुआ। भाजपा कार्यकर्ता तोड़फोड़ के आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे तो वहीं कांग्रेस […]
25 हजार KM, 12 राज्य पार, महिला सशक्तिकरण का संदेश देने 28 राज्यों की यात्रा पर निकली MP की आशा
धनबाद (Dhanbad) । मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ जिले के नाटाराम गांव की रहने वाली सोलो साइक्लिस्ट आशा (solo cyclist asha) 25 हजार किमी की यात्रा पर निकली हैं. उनका लक्ष्य देश के सभी 28 राज्यों तक पहुंचना है और महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण (women safety and empowerment) का संदेश देना है. अभी तक […]