जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ व्रत आज, जानें मुहूर्त, आरती, मंत्र व पूजा विधि

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में करवा चौथ व्रत का विशेष महत्‍व है। देश भर में आज यानि 13 अक्टूबर को करवा चौथ (Karwa Chauth ) का व्रत रखा जाएगा। करवा चौथ व्रत भगवान गणेश और करवा माता (Lord Ganesha and Karva Mata) को समर्पित है। इस दिन सुहागिन महिलाएं (married women) व्रत रखती हैं और पति की लंबी उम्र की कामना के साथ पूजा करती हैं। दिन भर व्रत रखने के बाद शाम को महिलाएं चांद देखकर व्रत का पारण करती हैं। इस व्रत को करने से दांपत्य जीवन में खुशियां आती हैं। साथ ही घर में समृद्धि और सौभाग्य भी बढ़ता है। कहा जाता है कि इस दिन करवा माता की पूजा के बाद मंत्र (Mantra) और आरती पढ़े बिना व्रत अधूरा रह जाता है। करवा चौथ पर विधिवत मंत्रों से पूजा और आरती करने से व्रत का पूरा फल मिलता है। यहां करवा चौथ की आरती और मंत्र दिए जा रहे हैं…

करवा चौथ 2022 तिथि और मुहूर्त
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ – 13 अक्टूबर 2022 को सुबह 01 बजकर 59 मिनट से
चतुर्थी तिथि समाप्त – 14 अक्टूबर 2022 को सुबह 03 बजकर 08 मिनट तक
करवा चौथ पूजा का अच्छा मुहूर्त- 13 अक्टूबर शाम को 5 बजकर 54 मिनट से लेकर 7 बजकर 09 मिनट तक है।
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 21 मिनट से दोपहर 12 बजकर 07 मिनट तक
करवा चौथ पर चंद्रोदय- रात 8 बजकर 09 मिनट पर
करवा चौथ व्रत समय – सुबह 06 बजकर 20 मिनट से रात 08 बजकर 09 मिनट तक



करवा चौथ 2022 पूजा विधि
करवा चौथ के दिन सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान आदि करके साथ सूथरे वस्त्र धारण कर लें। इसके बाद इस मंत्र का उच्चारण करके व्रत का संकल्प लें- ‘मम सुखसौभाग्य पुत्रपौत्रादि सुस्थिर श्री प्राप्तये करक चतुर्थी व्रतमहं करिष्ये’।

सूर्योदय (sunrise) से पहले सरगी ग्रहण कर लें। इसके बाद दिनभर निर्जला व्रत रखें। अब थोड़े से चावल भिगोकर पीस लें। इसी चावल से करवा को रंग लें। करवा में गेहूं, चावल और उसके ढक्कन में शक्कर या फिर बूरा भर दें। आप चाहे तो करवा में महावर से चित्र भी बना सकते हैं। इसके साथ ही आठ पूरियां बना लें। इसके साथ ही मीठे में हलवा या खीर बना लें।

अब पीली मिट्टी या फिर गोबर की मदद से मां पार्वती (Maa Parvati) की प्रतिमा बना लें। आप चाहे तो बाजार में मिलने वाली मूर्ति भी ला सकते हैं। अब मूर्ति को एक चौकी में कपड़ा बिछाकर रख दें। इसके बाद विधिवत पूजा करें। मां पार्वती मेहंदी, महावर, सिंदूर, कंघा, बिंदी, चुनरी, चूड़ी और बिछुआ आदि चढ़ाएं। इसके साथ ही एक कलश में जल भरकर रख दें।

पति की लंबी आयु (long life of husband) की कामना करते हुए इस मंत्र को बोले-”ऊॅ नम: शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं संतति शुभाम। प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे॥”

इसके बाद करवा में 13 बिंदी रखें। घी का दीपक और धूप जला दें। इसके बाद हाथों में 13 दाने गेहूं या चावल के लेकर करवा चौथ की कथा सुन लें। अब एक लोटे में जल लें और 13 दाने भी अलग रख दें। इसके बाद दिनभर व्रत रखें।

शाम को चंद्रमा निकलने के बाद विधिवत पूजा (Worship) करने के साथ जसल से अर्घ्य दें। इसके बाद दीपक आदि जलाकर छलनी से चंद्रमा देखने के साथ पति की शक्ल देखे। इसके बाद जल ग्रहण कर लें।

करवा चौथ के मंत्र
श्रीगणेश का मंत्र – ॐ गणेशाय नमः
शिव का मंत्र – ॐ नमः शिवाय
पार्वतीजी का मंत्र – ॐ शिवायै नमः
स्वामी कार्तिकेय का मंत्र – ॐ षण्मुखाय नमः
चंद्रमा का पूजन मंत्र – ॐ सोमाय नमः
‘मम सुख सौभाग्य पुत्र-पौत्रादि सुस्थिर श्री प्राप्तये करक चतुर्थी व्रतमहं करिष्ये।’
‘नमस्त्यै शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं संतति शुभा। प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे।’

करवा चौथ की आरती
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।

जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।। ओम जय करवा मैया।

सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी।

यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी।।

कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती।

दीर्घायु पति होवे , दुख सारे हरती।।

ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।

जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।

होए सुहागिन नारी, सुख संपत्ति पावे।

गणपति जी बड़े दयालु, विघ्न सभी नाशे।।

ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।

जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।

करवा मैया की आरती, व्रत कर जो गावे।

व्रत हो जाता पूरन, सब विधि सुख पावे।।

ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।

जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।

नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारियां सिर्फ सामान्‍य सूचना के लिए है हम इन पर यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्‍हें अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.

Share:

Next Post

कर्नाटक हिजाब बैन मामले में सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला, जानें क्‍या है पूरा विवाद

Thu Oct 13 , 2022
नई दिल्ली। कर्नाटक में शैक्षणिक संस्थानों (Educational Institutes) में हिजाब पर प्रतिबंध से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट आज फैसला सुनाएगा. बता दें कि कर्नाटक हाईकोर्ट (Karnataka High Court) ने हिजाब पर बैन को खत्म करने की याचिका खारिज(petition dismissed) कर दी थी, हाई कोर्ट के इसी फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई […]