जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

वास्‍तु टिप्‍स: दीवारों पर गलती से भी न लगाएं ऐसी पेंटिंग, दुर्भाग्‍य का बन सकती है कारण

नई दिल्‍ली। हमारे घर में मौजूद जीचों का हमारी लाइफ पर गहरा असर पड़ता है। उनका रखरखाव और वास्तु(Vastu) का हमें खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है क्योंकि इससे हमारी जिंदगी (Life) पर गहरा असर पड़ता है। घरों की सजावट के लिए पेंटिंग को लगाना लोगों को खूब पसंद है। मगर क्या आप जानते हैं घर की दीवारों पर लगाए जाने वाली पेंटिंग आपकी जिंदगी में बुरा प्रभाव डाल सकती हैं।

आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) के अनुसार किस तरह की पेंटिंग को हमें घर की दीवारों पर नहीं लगाना चाहिए।

लड़ाई-झगड़े आपके घर में न हों इसलिए घर में महाभारत (Mahabharata) की लड़ाई वाली तस्वीर कभी नहीं लगानी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ऐसी तस्वीर को दीवार पर लगाने से घर में हमेशा क्लेश होता है।



जिस जगह पर पूजा (Prayer) का स्थान हो वहां अपने पूर्वजों की तस्वीरों को न लगाएं। ऐसा करने से वास्तु दोष होता है जो आपके लिए अशांति ला सकता है।

घर से नकारात्मकता को दूर करने के लिए कमरे में डूबते सूरज की तस्वीर कभी लगाएं। ऐसा करके आपके घर में नकारात्मकता घर कर जाती है।

घर के क्लेश को दूर करने के लिए घर में कभी हिंसक जानवरों की तस्वीर कभी न लगाएं। ऐसा करने से घर में नकारात्मक आती है और साथ ही घर में क्लेश बढ़ता है।

आपके घर में धन नहीं टिक रहा है तो इसका वास्तु से काफी गहरा नाता है। घर में बहते हुए पानी की तस्वीर लगी हो तो उसे तुरंत हटा दें। ऐसा माना जाता है कि पानी जैसे बहता है वैसे ही पैसा भी घर से निकलता रहता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। हम इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करते है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

Share:

Next Post

इंदौर में हर हफ्ते वीजा कैंप, घरेलू पर्यटन में भी इजाफा

Sat May 14 , 2022
– हिल स्टेशनों में नहीं मिल रही अब बुकिंग – यूएसए के फ्रेश वीजा के लिए भी कतार इंदौर।  इंदौर से एक बार फिर पर्यटन (tourism) बढ़ गया है। विदेश के साथ ही देश के हिल स्टेशनों (hill stations) के पर्यटन के लिए मांग इतनी बढ़ गई है कि बुकिंग (booking) तक में परेशानी आने […]