चुनाव 2024 बड़ी खबर राजनीति

खड़गे बोले- हमें नहीं रोक सकती है छापेमारी, बीजेपी की कार्यशैली पर सवाल उठाएं कहा- ‘मुंह में राम, बगल में छुरी’ जैसी

नई दिल्‍ली (New Dehli) । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Kharge)ने कांग्रेस द्वारा अंग्रेजों (the englishmen)को देश से वापस (Back)भेजने का जिक्र करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh)में केंद्रीय एजेंसियों की हालिया छापेमारी (raid)उनके कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित नहीं कर सकती। कांग्रेस छत्तीसगढ़ के साथ-साथ भाजपा शासित मध्य प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव जीतेगी। खड़गे ने नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले के कटंगी शहर और मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल डिंडोरी के शाहपुरा शहर में आमसभाओं को संबोधित किया। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान है।


खड़गे ने कहा कि मैं कल (शुक्रवार) को छत्तीसगढ़ में था। मोदी साहब और शाह साहब (केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह) की फौज भी वहां थी। ईडी, सीबीआई एवं आयकर विभाग के छापों के जरिए वे हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को डराना चाहते थे ताकि वे हतोत्साहित होकर घर बैठ जाएं। वे सोच रहे हैं कि इन छापों से कांग्रेस कार्यकर्ता घर बैठ जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं होगा। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कांग्रेस निश्चित तौर पर जीत हासिल करने जा रही है।

खड़गे ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने लोकतंत्र को मजबूत किया। बाबा साहब भीम राव आंबेडकर ने गरीबों को मजबूत करने के लिए कानून बनाया। हम मोदी, शाह और उनके चेलों से डरने वाले नहीं हैं। पीएम मोदी काम करने के बजाय कांग्रेस और गांधी परिवार को गालियां दे रहे हैं। जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए खड़गे कहा कि पिछली कांग्रेस सरकारों ने बहुत काम किया था।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश के 140 करोड़ लोगों के हाथों में फोन हैं और यह तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी की दूरदर्शिता के कारण संभव हुआ है। पिछली सरकार के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) ने महामारी के दौरान लोगों को जीविका चलाने में मदद की। कांग्रेस सरकार लोगों और गरीबों के लिए काम करती है, जबकि मोदी सरकार (गौतम) अडाणी जैसे उद्योगपतियों के लिए काम करती है। मध्य प्रदेश ने 225 महीने में 250 घोटाले देखे हैं।

डिंडोरी जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा- भाजपा की कार्यशैली ‘मुंह में राम, बगल में छुरी’ जैसी है। मोदी एक आदिवासी महिला को भारत का राष्ट्रपति बनाने की बात करते हैं, लेकिन कोई भी पद देने का क्या फायदा जब आप उस व्यक्ति को सम्मान और गरिमा नहीं दे सकते हैं। प्रधानमंत्री ने नए संसद भवन का उद्घाटन किया लेकिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित नहीं किया क्योंकि वह आदिवासी हैं। यही अपमान पूर्व दलित राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द का भी किया गया था।

खड़गे ने कहा कि भाजपा बिना कुछ किए हर चीज का श्रेय लेने की कोशिश करती है। नेहरू और डॉ. आंबेडकर ने आजादी के तुरंत बाद भारत की महिलाओं को मतदान का अधिकार दिया था, जब कई अन्य देशों में महिलाओं को ऐसा कोई मताधिकार नहीं था। मोदी यह दिखाने की कोशिश करते हैं कि देश में सब कुछ उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद ही हुआ। मोदी के शासन में गरीब और गरीब होते जा रहे हैं और अमीर और अमीर होते जा रहे हैं।

खड़गे ने दावा किया कि पांच फीसदी आबादी के पास देश की 60 फीसदी संपत्ति है। कांग्रेस वह पार्टी है जो भारत की आजादी के बाद से गरीबों, दलितों और आदिवासियों के उत्थान के लिए ईमानदारी से काम कर रही है। वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ही थीं जिन्होंने एक दलित को राष्ट्रपति बनाया था। कांग्रेस ने भारत की पहली महिला राष्ट्रपति और पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष भी बनाई। राज्य में एसटी के लिए 47 सीटें आरक्षित हैं, लेकिन कांग्रेस ने 48 एसटी उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, क्योंकि वे इसके हकदार हैं।

खड़गे ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोलते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा के 18 साल के शासन में कोई विकास या लोगों का कल्याण नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान ने इतने वर्षों तक बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए कुछ नहीं किया, लेकिन अब जब चुनाव नजदीक आ रहे हैं, तो वह बुजुर्ग महिलाओं को गले लगा रहे हैं और बच्चों को गोद में उठा रहे हैं। ये लोग फर्जी हैं, इनके कृत्यों से धोखा न खाएं। कांग्रेस केजी से 12वीं कक्षा तक की शिक्षा मुफ्त देगी।

कांग्रेस भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर विभिन्न छापों के जरिए छत्तीसगढ़ में पार्टी की सरकार को निशाना बनाने एवं ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग को हथियार बनाने का आरोप लगा रही है। कांग्रेस ने ताजा आरोप शुक्रवार को लगाया जब ईडी ने दावा किया कि फोरेंसिक विश्लेषण और कैश कूरियर के बयान से ‘चौंकाने वाले खुलासे’ हुए हैं कि महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रवर्तकों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अब तक लगभग 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया है और यह जांच का विषय है।

Share:

Next Post

उद्योगपति मुकेश अंबानी को धमकी भरे ईमेल भेजने वाला शख्‍स गिरफ्तार, जानें अंबानी से 400 करोड़ मांगने वाले राजवीर की कहानी

Sun Nov 5 , 2023
नई दिल्‍ली (New Dehli) । उद्योगपति मुकेश अंबानी (Industrialist Mukesh Ambani)को पिछले एक हफ्ते में अलग-अलग ईमेल आईडी से धमकी (Threat)भरे मेल आ रहे थे. जांच में पता चला कि ये मेल गुजरात (Gujarat)और तेलंगाना (Telangana)से भेजे जा रहे हैं. पुलिस ने तेलंगाना से 19 साल के गणेश रमेश वनपारधी और गुजरात से 21 साल […]