इंदौर न्यूज़ (Indore News)

कल रात सीजन में तीसरी बार पारा सबसे कम 11.6 डिग्री पर पहुंचा

  • कल की रात रही सीजन की तीसरी सबसे ठंडी रात, दिन और रात का पारा गिरा, ठंड का असर बढ़ा

इंदौर। शहर में ठंड का असर एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। कल रात सीजन में तीसरी बार न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री पर पहुंचा। यह इस बार सीजन का सबसे कम तापमान है, जो तीसरी बार रिकॉर्ड हुआ है। इससे पहले यह तापमान 20 दिसंबर और 15 जनवरी की रात को रिकॉर्ड किया गया था। सीजन में अब तक पारा इससे नीचे नहीं गया है। वहीं दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि दिन में तेज धूप के कारण ठंड महसूस नहीं हो रही, लेकिन शाम होते ही ठंडी हवाएं कंपकंपी पैदा कर रही हैं।


विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री और परसों की अपेक्षा 1.4 डिग्री कम था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा, लेकिन परसों रात की अपेक्षा 1.7 डिग्री कम था। इस दौरान पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हवाएं चलीं, जिनकी अधिकतम गति 13 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। इस दौरान दिन का तापमान 25 से 26 डिग्री और रात का 11 से 12 डिग्री के बीच बना रहेगा। कल से हलके बादल छाने की भी संभावना है, जिससे दिन में धूप कम नजर आएगी और दिन में भी ठंड का अहसास रहेगा।

Share:

Next Post

मुख्य सचिव को लेकर अभी भी सस्पेंस, वीरा राणा बनी रहेंगी या फिर अनुराग जैन आएंगे?

Fri Jan 19 , 2024
भोपाल। राज्य सरकार ने 48 दिन बाद प्रदेश की प्रभारी मुख्य सचिव व 1988 बैच की आईएएस वीरा राणा को मुख्य सचिव बना दिया। उनके पास माध्यमिक शिक्षा मंडल अध्यक्ष का प्रभार रहेगा। इसी बैच के संजय बंदोपाध्याय को मप्र कर्मचारी चयन मंडल का अध्यक्ष पदस्थ किया गया है। सरकार के इस आदेश के बाद […]