देश

भाजपा अध्‍यक्ष नड्डा ने Madan Kaushik को दी उत्तराखंड की जिम्‍मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा(J P Nadda) ने मदन कौशिक (Madan Kaushik) को पार्टी की उत्तराखंड इकाई का अध्यक्ष (Uttarakhand unit president) नियुक्त किया है। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने आज जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है।



कौशिक को बंशीधर भगत के स्थान पर नियुक्त किया गया है। कौशिक प्रदेश सरकार में मंत्री सहित विभिन्न पदों पर रहे हैं। भगत की जनवरी में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद उनकी बहुत आलोचना झेलनी पड़ी थी।

Share:

Next Post

Netflix ला रहा है सस्ता Mobile+ प्लान, HD क्वालिटी समेत मिलेंगे ये फायदे

Fri Mar 12 , 2021
नई दिल्ली। भारत में बढ़ते ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) पर बढ़ते यूजर्स के बीच नेटफ्लिक्स (Netflix) ज्यादा ग्राहकों को लुभाने के लिए एक एंट्री लेवल प्लान की तैयारी की है। नेटफ्लिक्स भारत में अपना यूजर बेस बढ़ाने के लिए नया प्लान लॉन्च करने की योजना बनाई है। कंपनी भारतीय यूजर्स के लिए एक नया मोबाइल […]