भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

टीकमगढ़ के रेस्ट हाउस में अनावरण के इंतजार में माधवराव सिंधिया की प्रतिमा

  • कांग्रेस से जुड़े क्षत्रिय समाज के नेताओं ने शुरू किया विरोध

भोपाल। प्रदेश में महापुरूषों की प्रतिमाओं की स्थापना और अनावरण को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। राजधानी भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुन सिंह की प्रतिमा सालों से अनावरण के इंतजार में है। अब टीकमगढ़ के रेस्ट हाउस में पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की प्रतिमा भी अनावरण के इंतजार में है। अनावरण कब होगा, यह अभी तय नहीं हो पाया है, लेकिन कांग्रेस से जुड़े क्षत्रिय समाज के लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है।
टीकमगढ़ में सिंधिया की प्रतिमा को बुंदेलखंड के इतिहास से जोड़कर विरोध किया जा रहा है। जिसमें भाजपा और कांग्रेस का एक गुट आमने-सामने हैं। विरोध में तर्क दिया जा रहा है कि टीकमगढ़ सर्किट हाउस की ऐतिहासिक इमारत महाराजा वीर सिंह जू देव ने बनवाई थी। जबकि सर्किट हाउस परिसर में चोरी-छिपे माधवराव सिंधिया की प्रतिमा लगा दी गई। ग्वालियर में उनकी कई प्रतिमाएं लगीं हैं। टीकमगढ़ का वैभवशाली इतिहास रहा है। इस शहर के विकास और वैभव को आगे बढ़ाने में जिनका योगदान रहा है उनकी प्रतिमाएं लगाई जानी चाहिए। हालांकि मप्र कांगे्रस इसके विरोध में नहीं है।


पूर्व प्रभारी मंत्री ने बनवाई थी प्रतिमा
टीकमगढ़ रेस्ट हाउस में पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की प्रतिमा जिले के पूव्र प्रभारी मंत्री सुरेश धाकड़ के कार्यकाल में बनना शुरू हुई थी। लोक निर्माण विभाग का राज्यमंत्री और जिले का प्रभारी मंत्री रहते धाकड़ ने कोरोना काल में प्रतिमा निर्माण के लिए शासन से करीब 25 लाख स्वीकृत कराए थे। बताया गया कि 3 महीने पहले प्रतिमा बनकर तैयार है। अनावरण के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का कार्यक्रम तय किया जा रहा है।

विवाद की बात मेरी जानकारी में नहीं है। अनावरण कब होगा यह भी मेरी जानकारी में नहीं है।
सुभाष द्विवेदी, कलेक्टर, टीकगगढ़

भोपाल में तिरपाल से ढंकी है पूर्व सीएम की प्रतिमा
मप्र हाईकोर्ट ने 18 जनवरी 2013 के बाद चौक-चौराहों पर लगी नेताओं और दिवंगत विशिष्ट जनों की प्रतिमाओं को हटाने का आदेश दिया था। इस आदेश के बाद राजधानी भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण खतरे में पड़ गया। टीटी नगर स्थित नानके पेट्रोल पंप से अर्जुन सिंह की प्रतिमा हटाकर व्यापमं चौराहे पर शिफ्ट कर दिया। पूर्व सीएम की प्रतिमा अनावरण के इंतजार में सालों से तिरपाल से ढंकी है।

Share:

Next Post

बदलते वक्त में डिजिटल मीडिया की चुनोती पर उज्जैन में हुई सार्थक चर्चा

Thu Nov 17 , 2022
सादिक़ हूँ अपने क़ौल का ‘ग़ालिब’ ख़ुदा गवाह , कहता हूँ सच कि झूट की आदत नहीं मुझे। कल की शाम महाकाल की नगरी उज्जैन में सोसायटी फ़ॉर प्रेस क्लब की जानिब से सीनियर सहाफियों के इस्तकबाल का पिरोगराम मुनक़्क़ीद किया गया। इस मौके पे पिरेस कलब के हॉल में ‘पत्रकारिता का युग बदला, अब […]