उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

महाकाल मंदिर के सुरक्षाकर्मियों को मिला अधूरा वेतन

  • हर कर्मचारी का वेतन खाते में 1 से 5 हजार रुपए तक कम आया-कटौती को लेकर आक्रोश

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों को फरवरी महीने का वेतन आधा-अधूरा मिला है। इस महीने होली के बाद खाते में आये वेतन में सभी कर्मचारियों का वेतन काटा गया है। किसी के हजार-पंद्रह सौ रुपए तो किसी के पाँच हजार रुपए तक काटे गये हैं।



फरवरी महीने का वेतन कर्मचारियों के खाते में 28 मार्च के बाद आना शुरू हुआ लेकिन जब उन्होंने अमाउंट देखा तो चकित रह गये। कर्मचारियों का कहना है कि सभी कर्मचारियों ने फरवरी महीने में पूरे 29 दिन काम किया है। इसी महीने में महाशिवरात्रि व अन्य आयोजन भी हुए। दर्शनार्थियों की अधिक संख्या होने के कारण कर्मचारियों ने नियमों के विपरीत सेवा भाव से 12-12 घंटे काम किया है। छुट्टी पर प्रतिबंध था, इसके बाद भी वेतन अधूरा दिया जा रहा है। कर्मचारियों ने जब इस बारे में स्थानीय अधिकारियों से बात की तो वे भी इसका सही जबाव नहीं दे पा रहे हैं। सिर्फ इतना कह रहे हैं कि आगे से ही कटौती हुई है। महाकाल मंदिर मेें सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा क्रिस्टल इंटीग्रेटेड कंपनी के पास है। सभी सुरक्षा कर्मचारी क्रिस्टल कंपनी के अधीन काम कर रहे हैं। करीब 450 से अधिक सुरक्षा कर्मचारी क्रिस्टल कंपनी के अधीन यहाँ सेवाएँ दे रहे हैं। कर्मचारियों के मुताबिक उन्हें 26 दिन का वेतन प्रति माह पीएफ आदि की कटौती के बाद 8400 रुपए मिलता हैं। मंदिर समिति के साथ तय एग्रीमेंट में स्पष्ट है कि कर्मचारियों को हर महीने पांच तारीख तक वेतन भुगतान हो जाना चाहिए लेकिन आज तक कभी तय तारीख पर वेतन जारी नहीं हुआ है। कर्मचारियों को कहना है कि हर महीने 15 से 20 तारीख के बाद ही वेतन जारी किया जाता है। नियमानुसार कर्मचारियों के 30 दिन में चार साप्ताहिक अवकाश तय हैं इस कारण 26 दिन का वेतन मिलता है।

Share:

Next Post

'PM मोदी होमवर्क करके नहीं आते', कच्चातिवु द्वीप मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा हमला

Mon Apr 1 , 2024
नई दिल्ली। कच्चातिवु द्वीप के मुद्दे पर कांग्रेस ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सोमवार को कहा कि पीएम मोदी होमवर्क करके नहीं आते हैं। उन्होंने कहा कि साल 2015 में मोदी सरकार ने कच्चातिवु द्वीप के मुद्दे पर आरटीआई (RTI) के जवाब कहा था कि न […]