
जबलपुर। कुछ दिन पूर्व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की थी कि भोजन में कम तेल का उपयोग करके खुद को स्वस्थ्य रखना है। इसी अपील का पालन करते हुए महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे के मार्गदर्शन में कम तेल से बने हुए भोजन और व्यंजन की पाकशाला का आयोजन महाराणा प्रताप भवन में किया गया। जिसका संयोजन आत्मिका सिंह ने किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था कि कैसे कम तेल या बिना तेल के पौष्टिक आहार बनाये जा सकते हैं और उनका उपयोग हमारे जीवन मे क्यों जरूरी है। महिला मोर्चा की टीम ने बिना तेल का भोजन और ऐसे अनेक व्यंजन तैयार किये थे जो पोषण से भरपूर और स्वास्थ्य के लिए लाभदायक थे और उनमें तेल का इस्तेमाल नही किया गया था ऐसे भोजन एवं व्यंजनो का हमारे दैनिक जीवन मे उपयोग एवं उनके लाभ के बारे में प्रकाश डाला गया।
मोर्चा जिला अध्यक्ष आत्मिका सिंह ने बताया कि कम तेल के बने हुए आहार ही आज के समय की जरूरत हैं ऐसे खाने से बीमारियों से बचा जा सकेगा और तेल का कम उपयोग होने से अनेक रोगों से छुटकारा मिल सकेगा साथ ही हम निरोगी रहने के लिए ये अच्छा प्रयास साबित होगा। उन्हीने ये भी बताया कि प्रदेश अध्यक्ष कई जिलों के प्रवास कार्यक्रम के दौरान मोदी जी के इस आव्हान और जनता के लिए लाभप्रद अपील से सभी को अवगत करा रही हैं,साथ ही भोजन में कम तेल के उपयोग की सलाह दे रही हैं जिसके कारण यह अपील अब मुहिम बनती जा रही है। कार्यक्रम में कम तेल से बने आहार और उसके फायदे वाले वाले स्लोगन लगाए गए थे जो सभी को आकर्षित कर रहे थे साथ ही महिला मोर्चा की कार्यकताओं को कम तेल में सबसे अच्छे और स्वादिष्ट व्यंजन बनाने के एवज में पुरस्कार भी रखे गए थे जोप्रथम-द्वितीय-तृतीय विजेता के बाद सभी कार्यकताओं को बांटे गए। कार्यक्रम में नीता रजक, मोना साहू, सोनिया सिंह, श्वेता गोटिया, विनीता शुक्ला, रश्मि केवट, अभिलाषा रजक, रूपा दाहिया, रोशनी कुम्बरे, हिना गुप्ता, रश्मि मक्कर, कल्पना सिंह, कृष्णा यादव, सपना सिंह, माया सिंह, देवयानी, सारिका रॉय, मीरा दुबे, पूनम राजपूत, कृष्णा यादव, रीनू मिश्रा के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।