img-fluid

जबलपुर क्रूज हादसे में बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

May 01, 2026

जबलपुर। जबलपुर क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) के निर्देश पर लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़े कदम उठाए गए हैं। कार्रवाई के तहत क्रूज पायलट महेश पटेल, क्रूज हेल्पर छोटेलाल गोंड और टिकट काउंटर प्रभारी (FOA) बृजेंद्र की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। वहीं, होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को निलंबित किया गया है। इसके अलावा रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: सीएम
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्पष्ट कहा है कि हादसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी।


  • जांच जारी, और कार्रवाई संभव
    सरकार की ओर से संकेत दिए गए हैं कि जांच के दौरान यदि अन्य जिम्मेदारों की भूमिका सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच पहले ही शुरू की जा चुकी है। बरगी हादसे के बाद प्रशासन अब सुरक्षा मानकों और संचालन प्रक्रिया की भी व्यापक समीक्षा कर रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

    Share:

  • TMC ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, चुनाव आयोग के फैसले को दी चुनौती

    Fri May 1 , 2026
    नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) ने वोटों की गिनती के दौरान सुपरवाइज़र की नियुक्ति को लेकर चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती देते हुए अब सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया का रुख किया है। TMC ने इससे पहले इस मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved