
नई दिल्ली: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) से गुजर रहे एक ऑयल टैंकर में समुद्री माइन (Sea Mine) से टकराने के बाद विस्फोट हो गया. ईरान की न्यूज एजेंसी तस्नीम (Tasnim) के मुताबिक, टैंकर ईरान की ओर से तय किए गए समुद्री मार्ग से भटक गया था, जिसके बाद वह माइन से टकरा गया और उसमें धमाका हो गया.
रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा दुनिया के सबसे रणनीतिक और व्यस्त तेल व्यापार मार्गों में से एक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में हुआ, जहां से वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है. हालांकि, इस घटना को लेकर अभी तक ईरानी अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. इसलिए टैंकर में विस्फोट और उसके कारणों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved