उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

आज सुबह मल्लखंब की खिलाड़ी गिरकर हुई घायल.. अस्पताल में उपचार

उज्जैन। आज सुबह माधव सेवा न्यास में चल रही खेलो इंडिया प्रतियोगिता में घटना हो गई। इस दौरान दिल्ली की प्रतियोगी रोप मल्लखंब का प्रदर्शन करने के दौरान गिर गई और घायल हो गई। उसे घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत उज्जैन के माधव सेवा न्यास में मल्लखंब प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। आज सुबह दिल्ली की कुमारी गंगा नामक लड़की रोप मल्लखंब का प्रदर्शन कर रही थी।


प्रदर्शन के दौरान एकाएक वह नीचे जा गिरी और घायल हो गई। तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कल भी एक लड़का मल्लखंब के प्रदर्शन के दौरान गिरकर घायल हो गया था और उसका पैर फै्रक्चर हो गया था। हालांकि प्रतियोगिता स्थल पर ही एक्सरे आदि की व्यवस्था की गई है।

Share:

Next Post

13 मार्च को उज्जैन सहित प्रदेश के सभी अस्पतालों में काम बंद रहेगा

Wed Feb 8 , 2023
शा. अस्पतालों में आने वाले मरीजों को दवाई वितरण योजना सहित अन्य 20 प्रकार की स्वास्थ्य योजनाओं का कार्य नहीं होगा उज्जैन। ठेंगड़ी भवन भारतीय मजदूर संघ कार्यालय भोपाल में स्टेट फार्मासिस्ट एसोसिएशन की प्रदेश कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उज्जैन के अलावा प्रदेशभर से एसोसिएशन के सदस्य शामिल हुए। प्रदेश […]