देश

कर्नाटक में तिरंगा फहराया से छेड़खानी करने पर शख्स गिरफ्तार!

बेंगलुरु (Bengaluru)। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ (Uttara Kannada) जिले में एक व्यक्ति को भारतीय ध्वज से छेड़छाड़ (Indian flag tampered) कर उसे फहराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है! पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. शख्स ने भारतीय झंडे पर हरे गुंबद की तस्वीर लगाई थी और उसे अपने घर की छत पर फहराया था. गुंबद की तस्वीर को बीचों-बीच चिपकाया था, जो पूरी तरह से अशोक चक्र को कवर कर रहा था.



सोशल मीडिया पर शख्स के घर की तस्वीरें सामने आने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, भारतीय ध्वज पर हरा गुंबद चिपका हुआ था। आरोपी की पहचान उमर फारूक के रूप में हुई है. फारूक सिरसी शहर का रहने वाला बताया जा रहा है. उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 2 (भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का अपमान) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस घटना से दो दिन पहले मोरादाबाद के एक शख्स ने अपने घर पर पाकिस्तानी झंडा फहराया था. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर जल्द कार्यवाई की मांग उठने लगी. पुलिस को जब इस बात की सूचना मिली तब पुलिस ने आरोपी सलमान और रईस के खिलाफ देशद्रोह के आरोप में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153ए और 153बी के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Share:

Next Post

हर विधानसभा में खुलेंगे सरकारी कॉलेज छात्रों को मिलेगी बेहतर शिक्षा | Government colleges will open in every assembly, students will get better education

Sun Oct 1 , 2023