आचंलिक

श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर हुआ मनकामनेश्वर महादेव का आकर्षक श्रृंगार

महिदपुर। नगर के बीनपुरा रोड पटवारी कालोनी मुख्य मार्ग पर स्थित मनकामनेश्वर महादेव मंदिर पर श्रावन के दूसरे सोमवार को भी आशुतोष भगवान भोलेनाथ मनकामनेश्वर महादेव का भांग से महाकाल रुप का भव्य आकर्षक श्रृंगार किया गया। मंदिर निर्माण के बाद से लगातार पांचवें वर्ष में मनकामनेश्वर मारुती मंदिर एवं मनकामनेश्वर महादेव समिति के साथ ही युवा मंडली दीपक यादव, पिंटू शर्मा, शुभम शर्मा, एश्वर्य त्रिवेदी, सहज शर्मा, यश ओस्तवाल, ईशु मेहता एवं कान्हा डोडिया के द्वारा सावन मास में प्रति सोमवार को मनकामनेश्वर महादेव का विभिन्न रुपों में आकर्षक श्रृंगार किया जाता है और रात्रि में महाआरती व महाप्रसादी का वितरण किया जाता है। इसी में दूसरे सोमवार को भी हुआ मनकामनेश्वर महादेव का भव्य आकर्षक श्रृंगार तथा महाआरती का आयोजन हुआ। सोमवार को मनकामनेश्वर महादेव के साथ ही मनकामनेश्वर मारुती बजरंग बाबा का भी विशेष श्रंगार किया जाता है। दोपहर 1 बजे से तीन बजे तक प्रतिदिन महिला मंडली के द्वारा भजन कीर्तन के आयोजन भी सावन मास चल रहे है। जानकारी समिति मीडिया प्रभारी ओम सोनी द्वारा दी गई।


चंबल के जल से किया चैतन्य महादेव का जलाभिषेक
नागदा। चैतन्य महादेव मंदिर उज्जैन फाटक के तत्वावधान में लघु परिक्रमा निकाली गई। सोमवार को मंदिर से निकली यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई चामुंडा माता मंदिर पहुंची। यहां से चंबल का जल लाकर मंदिर पर चैतन्य महादेव का जलाभिषेक किया गया। पार्षद संदीप चौधरी ने बताया पं. जितेंद्र त्रिवेदी की निश्रा में यात्रा निकाली गई। इस मौके पर सुमित मेहता, अंकित ठाकुर, बंटी यादव, रवि यादव आदि मौजूद थे।

तराना में श्रावण के द्वितीय सोमवार पर तिलभाडेंश्वर महादेव ने किया नगर भ्रमण
तराना। सावन के दूसरे सोमवार को नगर के प्राचीन तिलभाडेंश्वर महादेव मन्दिर से भगवान की सवारी श्रद्धापूर्वक आरती पूजन के बाद निकाली गई। गादीपति महंत डॉ. प्रकाशानंद भारती के सान्निध्य में यजमान ने प्रथम पूजन किया। पुलिस द्वारा गार्ड आफ आनर दिये जाने के बाद सवारी नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। सवारी मार्ग मे मन्दिरों के बाहर पालकी पूजन कर आरती की गई।

Share:

Next Post

गड्ढों के लिए अब करना पड़ेगा आंदोलन तभी होगा सड़कों में सुधार

Tue Jul 26 , 2022
क्या होगा अब इन गड्ढों भरी सड़कों का, नपा करेगी इनमें सुधार या फिर होते रहेंगे हादसे विदिशा। शहर की राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था में अब नया अध्याय देखने को मिल रहा है। सड़कों में गड्ढे और गड्ढों में सड़कें इनको भरवाने के लिए अब टेंडर की नहीं बल्कि आंदोलन की जरूरत प्रशासन को होने […]