जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष बड़ी खबर

मंगल, सूर्य की युति से इन राशियों की खुलेगी किस्‍मत, सुख-सुविधाओं में होगी बढ़ोतरी

नई दिल्‍ली (New Delhi) । ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में ग्रहों (planets) की युति को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। 27 दिसंबर से मंगल, सूर्य (Mars, Sun) की युति बन जाएगी। इस समय सूर्य देव धनु राशि (Sagittarius) में विराजमान हैं। 27 दिसंबर को मंगल भी धनु राशि में विराजमान हो जाएंगे। सूर्य और मंगल के धनु राशि में विराजमान होने से आदित्य मंगल योग का निर्माण हो रहा है। आदित्य मंगल योग का निर्माण होने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। इन राशि वालों को नौकरी, करियर, व्यापार में खूब लाभ होगा। आइए जानते हैं, मंगल, सूर्य की युति से किन राशियों को होगा महालाभ-

मेष राशि-
इस दौरान आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है।
सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।
परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
सेहत अच्छी रहेगी।
वाहन व भूमि सुख की प्राप्ति हो सकती है।
मां लक्ष्मी की कृपा से धन- लाभ होगा।
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
नया कार्य शुरू करने के लिए समय उपयुक्त है।


मिथुन राशि-
आपकी आय में वृद्धि हो सकती है।
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।
काम के कारण यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
धन- लाभ होगा।
वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

सिंह राशि
यह समय आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
इस दौरान आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
पार्टनर के साथ संबंध मधुर होंगे।
गोचर काल में समस्याओं का समाधान मिलेगा।
सेहत संबंधी समस्या कम होगी और करियर में तरक्की मिलने के योग बनेंगे।

कन्या राशि-
गोचर काल में अचानक धन लाभ हो सकता है।
नौकरी में तरक्की मिल सकती है।
आय में वृद्धि के योग बनेंगे।
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

धनु राशि
यह समय आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
इस दौरान गुप्त शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी।
कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन सफलता हासिल होगी।
पार्टनर के साथ समय अच्छा बीतेगा।
धन- लाभ होगा।
परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Share:

Next Post

लोकतंत्र में अपनी बात कहने के कई रास्ते, संविधान के आधार स्तम्भ को तो मत हिलाओ!

Fri Dec 22 , 2023
– डॉ. मयंक चतुर्वेदी संसद को लोकतंत्र के मंदिर के रूप में देखा जाता है। भारतीय संसद न सिर्फ कानून बनाती है, बल्कि देश कैसे चलेगा, भारत के लोक का भविष्य क्या होना चाहिए, उसके लिए कौन से निर्णय लेने के साथ समाज की व्यवस्थाओं से लेकर लोक कल्याणकारी राज्य शासन के लिए जो भी […]