आचंलिक जिले की खबरें देश भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने जैसीनगर पहुंचकर की गोवर्धन मंदिर में पूजा

गाई दिवारी- ‘‘राम भरोसे जो रहे, सो वो पर्वत पे भी लहराए रे”

सागर। ‘‘राम भरोसे जो रहे, सो वो पर्वत पे भी लहराए रे‘‘ इन लाइनों के साथ प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने शुक्रवार को जैसीनगर पहुंचकर गोवर्धन मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मौनियों के साथ बरेदी नृत्य करते हुए पारंपरिक दिवारी गाई और जमकर मोनियों के साथ नृत्य किया।

राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत के साथ मेले में आए हजारों लोग भी नृत्य का आनंद लेते नजर आए। उल्लेखनीय है कि मोनिया नृत्य कृष्ण भक्ति से जुड़ा एक नृत्य है। इसमें गोपालक मौन व्रत रखकर उनके साथियों के साथ नाचते गाते हुए निकलते हैं। यह देव उठनी ग्यारस तक चलता है।


जैसीनगर स्थित गोवर्धन मंदिर में राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शुक्रवार को पूजन करने पहुंचे, जहां उन्होंने गोवर्धन मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। मोनियो का स्वागत करने के साथ ही राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मेले में मोनियों के साथ उनकी थाप पर नृत्य किया और दिवाली गाई।

उन्होंने कहा कि मोनिया, बरेदी नृत्य हमारी परंपरा है, जिसमें मोनिया मौन धारण कर अपने संकल्प अनुसार ग्रामों का भ्रमण करते हैं। यह परंपरा बुंदेलखंड में ही नहीं अब देश के अन्य हिस्सों में भी मोनिया, बरेदी नृत्य प्रचलन में आ रहा है, जो हमारे लिए गौरव की बात है। हमारी परंपरा को लोग आत्मसात कर रहे हैं। उन्होंने गोवर्धन पूजन पर क्षेत्रवासियों को दीपावली एवं गोवर्धन पूजा की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।

मेले में की खरीददारी
मेले में पहुंचे राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दिवारी गीत ही नहीं गाया, बल्कि मेले में लगी दुकानों से खरीदी कर दुकानदारों का उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने कहा कि यह मेला हमारी परंपरा है जो कि आर्थिक स्थिति से भी जुड़ा हुआ है। मेले लगते रहने चाहिए। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

तोड़-फोड़ विरोधी उत्तम कानून

Sat Nov 6 , 2021
– डॉ. वेदप्रताप वैदिक अब मध्य प्रदेश में भी उ.प्र. और हरयाणा की तरह तोड़-फोड़ के विरुद्ध काफी सख्त कानून लाया जा रहा है। इस कानून का स्वागत इसलिए किया जाना चाहिए कि राजनीतिक प्रदर्शनकारी ही नहीं, कई असामाजिक और अपराधी लोग भी भयंकर तोड़-फोड़ कर देते हैं और फिर छुट्टे घूमते हैं। यही अपराध […]