जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष बड़ी खबर

अगले 4 दिन में बन रहा चंद्र और मंगल योग, इन राशियों के लिए होगा बहुत लाभदायक

नई दिल्‍ली (New Delhi) । चंद्रमा (moon) का राशि परिवर्तन 11 दिसंबर को वृश्चिक राशि (Scorpio) में हो रहा है। वृश्चिक राशि में चंद्रमा का प्रवेश हो रहा है और पहले से ही यहां मंगल विराजमान है। मंगल और चंद्र का यह योग कई राशियों के लिए अच्छा और कई राशियों के लिए थोड़ा परेशानी वाला होगा। अभी की बात करें तो अभी चंद्रमा कन्या राशि में विराजमान हैं। चंद्रमा एक तरफ जहां मन का कारक है, वहीं मंगल अगर चंद्रमा के साथ होता है, तो अच्छे फल देता है। इसलिए यह परिवर्तन कई राशियों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है।


आपको बता दें कि मंगल को ग्रहों का सेनापति कहते हैं। अगर मंगल आपकी कुंडली में ठीक है तो आपको राजा भी बना सकता है। मंगल अग्नि का कारक है। चेक्निकल एजुकेशन मंगल सही होने के कारण ही प्राप्त होती है। अगर मंगल के उपाय करने हों तो मंगल स्तोत्र जाप और हनुमान जी की पूजा की जाती है। आइए जानतें हैं 5 दिन बाद जब चंद्रमा वृश्चिक राशि में जाएंगे तो मंगल के साथ मिलकर क्या होगा-

वृश्चिक राशि में चंद्रमा जा रहे हैं, तो आप शांत मन से ऐसे फैसले ले पाएंगे, जो पिछले कुछ समय से आप टाल रहे हैं। ये फैसले आगे आपको लाभ दिलाएंगे। सिंह राशि वालों के लिए मंगल और चंद्रमा का योग लाभदायक साबित होगा। इस राशि के लोगों को सफल होने के लिए अब इंतजार नहीं करना होगा।मिथुन राशि के लिए भी चंद्र योग मंगल के साथ मिलकर आपके लिए तरक्की के दरवाजे खोलेगा। जीवन में सुख और खुशियां बनी रहेंगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। आज आप स्ट्रेस फ्री महसूस करेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share:

Next Post

सुखदेव हत्‍याकांड: पत्‍नी ने एफआईआर में दर्ज कराया अशोक गहलोत का नाम, प्रशासन से 8 बिंदुओं पर बनी सहमति

Thu Dec 7 , 2023
नई दिल्‍ली (New Dehli) । राजस्थान (Rajasthan)में सुखदेव गोगामेड़ी हत्याकांड (Gogamedi massacre)ने राजनीतिक (Political)रंग ले लिया है। बुधवार को प्रशासन(Administration) के साथ 8 बिंदुओं पर सहमति (consent)बनी है। सुखदेव की पत्नी की ओर से दर्ज एफआईआर में अशोक गहलोत का नाम दर्ज कराया गया है। शिकायत में कहा गया है कि प्रशासन की लापरवाही है। […]