चुनाव 2024 भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

MP: कल भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होंगे PM मोदी, खुली जीप में मंच तक पहुंचेंगे

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) सोमवार को भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ (BJP workers Mahakumbh) में शामिल होंगे। भोपाल के जंबूरी मैदान (Bhopal’s Jamboree Ground) में कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो गई है। भाजपा ने 10 लाख कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में शामिल करने का लक्ष्य रखा है। रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने जंबूरी मैदान में कार्यक्रम की तैयारियों को निरीक्षण किया। उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था, पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम की आवश्यक तैयारी पूरी हो गई है। भोपाल और मध्य प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए तैयार है।

जंबूरी मैदान के पास ही हैलीपेड बनाएं गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जंबूरी मैदान से कार्यक्रम स्थल तक अपने काफिले से जाएंगे। इसके बाद खुली जीप पर सवार हो जाएंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा रहेंगे। खुली जीप से प्रधानमंत्री कार्यकर्ताओं के बीच से होते हुए मंच तक जाएंगे। इसके लिए बीच से बड़ा रास्ता बनाया गया है।


चार हजार पुलिस बल मौजूद रहेगा, जिसमें 26 आईपीएस तैनात हैं। उन्होंने बताया कि पीएम की सुरक्षा में एंटी ड्रोन सिस्टम भी लगाया गया है। एसपीजी और एनएसजी की टीम पहुंच चुकी हैं। इसके अलावा भाजपा की तरफ से साढ़े चार हजार वॉलिंटियर व्यवस्था संभालेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस ने सोमवार को जंबूरी मैदान के आसपास नो फ्लाइंग जोन घोषित किया है। जंबूरी मैदान के तीन किमी के दायरे में पैराग्लाइडर, ड्रोन, हॉट बलून और अन्य फ्लाइंग ऑब्जेट पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसका उल्लंघन करने पर धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

कार्यक्रम स्थल पर पांच बड़े डोम लगाए गए है। उनमें 10 लाख कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई है। कार्यक्रम में रजिस्टर्ड कार्यकर्ता ही शामिल होंगे। डोम में पांच बड़े और 36 छोटे एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। कार्यकर्ता ट्रेन, बसों और अपने वाहनों से पहुंचेंगे। बस, चार पहिया और दो पहिया वाहनों के लिए जंबूरी मैदान के दोनों तरफ पार्किंग की व्यवस्था की गई है। कार्यकर्ताओं के खाने-पीने के लिए भी अलग से डोम में व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के बड़े कटआउट लगे है। इसके अलावा डोम के अंदर भी चारों नेताओं की तस्वीर लगी है। वहीं, मंच के ऊपर पांचों जन आशीर्वाद यात्राओं का नेतृत्व करने वाले नेताओं की तस्वीर लगी है। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर कई निजी स्कूलों ने सोमवार को छुट्टी घोषित कर दी है। इसके मैसेज स्कूल प्रबंधन की तरफ से अभिभावकों को भेजे गए हैं।

Share:

Next Post

24 सितंबर की बड़ी खबरें

Sun Sep 24 , 2023
1. भारत की दरियादिली का मुरीद हुआ ये देश, संयुक्त राष्ट्र के मंच से कहा- दिल से शुक्रिया कोरोना महामारी (Coronavirus pandemic) के दौरान जब दुनिया के सभी देश अपने लोगों को बचाने में जुटे थे, उस वक्त भी भारत सरकार ने अपने लोगों के साथ-साथ दुनिया के लोगों की भी भलाई सोची थी। उसी […]