चुनाव 2024 मध्‍यप्रदेश

MP Election: भाजपा प्रत्याशी के प्रचार में जा रहा वाहन पलटा, 2 लोगों की मौत

सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले (Sagar district of Madhya Pradesh) के रहली थाना अंतर्गत बगरोंन बरखेड़ा रोड (Bagron Barkheda Road) पर भाजपा प्रत्याशी गोपाल भार्गव (BJP candidate Gopal Bhargava) का प्रचार करने के लिए वाहन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से निजी अस्पताल सागर में भर्ती (recruitment in sea) कराया गया हैं। जिनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार वाहन में सवार होकर लोग प्रचार करने के लिए जा रहे थे, तभी अचानक से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रहली थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को एंबुलेंस की मदद से पहले रहली स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां गंभीर घायलों को सागर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि राजेश अहिरवार नाम के व्यक्ति की अस्पताल पहुंचने के दौरान मौत हो गई, जबकि लखन अहिरवार नामक युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।


प्रचार वाहन के दुर्घटनाग्रस्त वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें घायल लोग सड़क पर पड़े हुए हैं, वहीं सड़क पर प्रचार सामग्री भी बिखरी हुई दिखाई दे रही है। घटना के बाद भाजपा प्रत्याशी गोपाल भार्गव के पुत्र अभिषेक भार्गव ने निजी अस्पताल पहुंचकर कार्यकर्ताओं का हाल जाना और हर संभव इलाज की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि आज एक दुर्भाग्य पूर्ण दुर्घटना में हमारे कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए, घटना स्थल से उन्हें सागर के निजी राय अस्पताल में भर्ती कराया है, सभी का निशुल्क इलाज जारी है, हमारे कार्यकर्ता हमारी ताकत हैं और उनका ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी है। सभी के बेहतर इलाज का प्रबंध किया गया है, सभी शीघ्र स्वस्थ हों प्रभु के चरणों में यही कामना है।

Share:

Next Post

छत्तीसगढ़ में IED विस्फोट, 2 मतदान कर्मी और BSF के जवान घायल

Mon Nov 6 , 2023
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर (Kanker of Chhattisgarh) में मतदान से ठीक एक दिन पहले पखांजुर क्षेत्र (Pakhanjur area) के छोटेबेटिया थाना के तहत रेंगावाही धान खरीदी केंद्र के पास स्थिति पुलिया में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। आईईडी ब्लास्ट में जवानों की घायल होने की खबर है। जवान सर्चिंग पर निकले थे तभी नक्सलियों ने […]