आचंलिक जिले की खबरें बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश

मप्रः रतलाम जिले का जवान मणिपुर में हुआ शहीद, आज पहुंचेगा शव

रतलाम। भारतीय सेना की इंफाल यूनिट (Indian Army Imphal Unit) में पदस्थ मप्र के रतलाम जिले (Ratlam district of MP) के जावरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम मावता निवासी जवान लोकेश कुमावत (Jawan Lokesh Kumawat) इंफाल में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। सैन्य अधिकारियों ने उनके परिजनों को संक्षिप्त सूचना देकर बताया कि लोकेश अब नहीं रहे। इसके बाद गांव में शोक का माहौल है।

सूचना मिलने पर पिपलौदा जनपद उपाध्यक्ष श्यामसिंह, कालूखेड़ा, थाना प्रभारी बीएल भाभर सहित अन्य अधिकारी गुरुवार शाम ग्राम मावता पहुंचे और शहीद की अंतिम यात्रा की तैयारियां शुरू की।


जनपद उपाध्यक्ष श्याम सिंह ने बताया कि लोकेश पुत्र मुकेश कुमावत 12वीं तक पढ़ने के बाद सेना में जाने की तैयारी में जुट गये थे। 22 वर्षीय लोकेश वर्ष 2019 में सेना में भर्ती हुआ था। उसकी ड्यूटी मणिपुर के इम्फाल यूनिट में थी। वह दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई साढ़े 17 वर्षीय विशाल है। उसके पिता खेती करते हैं। छोटा भाई 12वीं में अध्ययनरत है। उसकी मां को जानकारी नहीं दी गई है। मां को पता नहीं चले, इसके चलते उसके घर के बाहर भीड़ भी जमा नहीं होने दी गई।

बताया गया है कि शुक्रवार सुबह तक शहीद का पार्थिव शरीर शव उनके गृह ग्राम पहुंचेगा और दोपहर 12 से एक बजे के बीच उनका गृह ग्राम मावता में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

विश्व एथलेटिक्स ने अंजू बॉबी जॉर्ज को ''वुमेन ऑफ द ईयर'' पुरस्कार से किया सम्मानित

Fri Dec 3 , 2021
नई दिल्ली। भारत की पहली एथलेटिक्स (India’s first Athletics) विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता (World Championships medalist) रहीं अंजू बॉबी जॉर्ज (Anju Bobby George) को विश्व एथलेटिक्स ने ”वुमेन ऑफ द ईयर” पुरस्कार से सम्मानित किया है। अंजू को भारत में खेल को आगे बढ़ाने के प्रयासों के साथ महिलाओं को प्रेरित करने के लिए यह […]