
भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक (MP BJP Core Group Meeting) में महत्वपूर्ण रणनीति बनाई गई है। प्रदेश में अगले साल होने वाले नगरीय निकाय चुनावों को लेकर पार्टी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी संगठन को मजबूत बनाने, सरकार के काम को जमीनी स्तर तक ले जाने पर मंथन किया गया।
मंगलवार की शाम सीएम हाउस में बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक आयोजिक की गई थी। इस मीटिंग में सीएम डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी समेत अन्य सदस्य शामिल हुए। बैठक में संगठन को मजबूत करने और सरकार के कामकाज को जमीनी स्तर तक ले जाने पर मंथन किया गया।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संगठन के कामकाज की जानकारी सदस्यों को दी। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बैठक खत्म होने के बाद बताया कि सत्ता और संगठन के समन्वय को लेकर चर्चा हुई है। भाजपा में मंडल से लेकर प्रदेश स्तर तक के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों का प्रशिक्षण होगा। आपको बता दें कि यह कोर ग्रुप की पहली बैठक ती। जल्द ही दोबारा मीटिंग होगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved