img-fluid

MP: आदिवासी युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, 4 गिरफ्तार

April 15, 2026

शमशाबाद। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के विदिशा जिले (Vidisha District) के शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र (Shamshabad Assembly Constituency) के ग्राम घाटखेड़ी में एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को हिला दिया है। पड़ोसी विवाद को लेकर चार आरोपियों ने मिलकर 35 वर्षीय छोटेराम आदिवासी की लाठी, डंडों और पत्थरों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक छोटेराम का पड़ोसियों के घर आना-जाना लेकर कुछ समय से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखी कहासुनी हुई, जो जल्द ही हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोपियों ने मिलकर छोटेराम पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। लाठी-डंडों और पत्थरों से हुए इस भीषण हमले में युवक मौके पर ही घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।


  • घटना की सूचना मिलते ही करारिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में करारिया थाना टीम ने मात्र कुछ घंटों में सभी आरोपियों को अभिरक्षा में ले लिया।

    Share:

  • कृषि मंत्री के क्षेत्र में गेहूं घोटाला...दिग्विजय सिंह ने CM के नाम पत्र लिखकर की जांच की मांग

    Wed Apr 15 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (Former CM Digvijaya Singh) का बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने देश के कृषि मंत्री (Minister of Agriculture) के क्षेत्र में 150 करोड़ से ज्यादा के गेहूं घोटाले का आरोप लगाया है। इसे लेकर दिग्गी ने मुख्यमंत्री के नाम पर एक पत्र भी लिखा है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved