img-fluid

MP: 150 सीटर हॉस्टल में कीड़े वाली सब्जी और पानी का संकट, छात्राओं ने कलेक्ट्रेट में लगाई गुहार, 2 बच्चियां अस्पताल में भर्ती

September 26, 2026

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में स्थित संयुक्त बालिका छात्रावास की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मूलभूत सुविधाओं की कमी, पीने के पानी के संकट और घटिया भोजन से परेशान होकर हॉस्टल की सैकड़ों छात्राओं ने कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर अपना कड़ा विरोध जताया।

150 छात्राओं के लिए सिर्फ आधा घंटा पानी, वाटर कूलर-गीजर पड़े बंद

प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने बताया कि 150 सीटर इस छात्रावास में पानी की भारी किल्लत है। ट्यूबवेल और नल दिन में सिर्फ आधा से एक घंटा ही चलते हैं, जिससे छात्राओं को निस्तार और पीने के पानी के लिए तरसना पड़ता है। इसके अलावा छात्रावास में लगे वाटर कूलर, गीजर और सैनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें लंबे समय से बंद पड़ी हैं।

खाने में निकलते हैं कीड़े, 2 सिकलसेल पीड़ित छात्राएं अस्पताल में भर्ती

छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हॉस्टल में मेन्यू के हिसाब से भोजन नहीं दिया जाता और सब्जियों में अक्सर कीड़े निकलते हैं। दूषित और घटिया भोजन के कारण हॉस्टल में रह रही दो सिकलसेल पीड़ित छात्राओं की सेहत बिगड़ गई, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

प्रशासनिक आश्वासन: टैंकर से होगा पानी का इंतज़ाम, निर्माण एजेंसी को पत्र

छात्राओं के उग्र प्रदर्शन के बाद सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, रंजना सिंह ने मौके पर पहुंचकर छात्राओं से चर्चा की और समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने स्वीकार किया कि 2023 में बने इस नए छात्रावास भवन में निर्माण संबंधी कई तकनीकी खामियां हैं। जब तक नगरपालिका से नया नल कनेक्शन नहीं मिलता, तब तक टैंकरों के जरिए पानी की आपूर्ति की जाएगी। साथ ही भवन की कमियों को दूर करने के लिए पीआईयू (PIU) को पत्र लिखा जाएगा।

 

Share:

  • MP: वन स्टॉप सेंटर में नाबालिग से दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट में डाला टूथब्रश, 4 लड़कियों पर POCSO एक्ट में केस दर्ज

    Sat Sep 26 , 2026
    छतरपुर जिले के न्यू कॉलोनी स्थित ‘वन स्टॉप सेंटर’ (सखी केंद्र) से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली और शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां रह रही एक नाबालिग युवती के साथ वहीं रह रही अन्य नाबालिग लड़कियों ने विवाद के चलते जमकर मारपीट की और बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved