आचंलिक

422 गाँव और 4 तहसील को मिलाकर बनेगा मध्यप्रदेश का नागदा नया जिला

  • 200 ग्राम पंचायत होंगी शामिल-सितंबर में नोटिफिकेशन होगा जारी

उज्जैन। संभाग का आठवां जिला नागदा 4 तहसीलों और 422 गाँवों को मिलाकर बनाया जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा कर दी है। घोषणा के साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि वह तुरंत प्रस्ताव तैयार कर शासन के पास भेजें। इस पर तुरंत कार्यवाही होगी। मुख्यमंत्री के इस आदेश का पालन करते हुए कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने प्रस्ताव तैयार कर शासन के पास भेज दिया है। बहुत जल्दी इस पर चर्चा के बाद अंतिम मुहर लग जाएगी जिसके बाद नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा और नागदा मध्य प्रदेश का एक नया जिला अस्तित्व में आ जाएगा।
उज्जैन जिले के नागदा को जिला बनाने की मांग की स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि काफी समय से कर रहे थे। लोगों की मांगो को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नागदा को जिला बनाए जाने की घोषणा कर दी थी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देकर प्रशासन से प्रस्ताव शासन के पास मंगवा लिया है। नागदा को जिला बनाने के लिए 4 तहसीलों को मिलाकर नागदा जिला बनाएगा जिसमें उज्जैन की 2 तहसील जिसमें नागदा और खाचरौद तथा रतलाम जिले की 2 तहसील आलोट और ताल को शामिल किया जा रहा है।



कुल मिलाकर नागदा जिला नागदा, खाचरौद, आलोट और ताल तहसील को मिलाकर अस्तित्व में आएगा। इस जिले में 422 गाँव शामिल होंगे तथा 200 ग्राम पंचायत इस जिले में होंगी। शुरुआत में जरूर 4 तहसीलें रहेंगी लेकिन आगे चलकर इनमें उन्हेल को 5वीं तहसील बनाई जाएगी। इस तरह जिला 5 तहसीलों का जिला बनेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा करते हुए यह भी कहा था कि 2 महीने में प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, इसके लिए कलेक्टर ने प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया है। माना जा रहा है कि कलेक्टर द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर चर्चा के उपरांत शासन से स्वीकृति देगा जिसके बाद अधिसूचना जारी की जाएगी, वहीं अधिसूचना जारी होने के बाद दावा आपत्ति मंगवाने का समय निश्चित किया जाएगा। दावा आपत्ति का कार्य पूरा होने के पश्चात शासन द्वारा फाइनल नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा जिसके बाद अधिकृत रूप से नागदा जिला बनेगा। इस पूरी प्रक्रिया में डेढ़ से 2 महीने का समय लग सकता है, संभावना जताई जा रही है कि सितंबर महीने के अंत तक नागदा जिला बन जाएगा। विधायक दिलीप गुर्जर द्वारा पिछले 8 सालों से नागदा को जिला बनाने की माँग की जा रही थी।

Share:

Next Post

अमृत सरोवर के लाभ पर करेंगे चर्चा... मनरेगा मजदूर दंपति से लाल किले पर मिलेंगे पीएम मोदी

Sat Jul 29 , 2023
सीहोर। मनरेगा के तहत पानी को सहेजने और क्षेत्र के जल स्तर को बढ़ाने के लिए बनाए जा रहे अमृत सरोवर में मजदूरी करने वाले एक दंपति से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मिलेंगे और अमृत सरोवर के उपयोग एवं लाभ पर चर्चा करेंगे। स्वतंत्रा दिवस के अवसर पर देश की राजधानी दिल्ली के लाल किले पर […]