चुनाव 2024 बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश

नरोत्तम मिश्रा हारे, देपालपुर से मनोज पटेल जीते, जानिए कौन कहा से जीता

MP Chunav Update : मुरैना जिले में 3 भाजपा 3 कांग्रेस। जिले की अंबाह विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सखवार चुनाव जीते। दिमनी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह तोमर चुनाव जीते। मुरैना से कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश गुर्जर जीत के नजदीक हैं। सुमावली से भाजपा प्रत्याशी एदल सिंह कंसाना चुनाव जीते।जोरा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पंकज उपाध्याय जीते। सबलगढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सरला रावत जीती। दमोह जिले की पथरिया में 12 राउंड के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लखन पटेल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 3528 वोटो से आगे। पथरिया से बसपा की रामबाई विधायक रही हैं। दमोह में 14 राउंड के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जयंत कुमार मलैया 37370 मतों से आगे।

छतरपुर से पूर्व मंत्री ललिता यादव चुनाव जीतीं। पन्ना की तीनों सीटें भाजपा ने जीत दर्ज की। धार विधानसभा से भाजपा की नीना वर्मा जीती। बदनावर विधानसभा से कांग्रेस के भंवर सिंह शेखावत जीते। सरदारपुर विधानसभा में कांग्रेस प्रताप ग्रेवाल से जीते। गंधवानी विधानसभा में कांग्रेस के उमंग सिंघार से जीते। कुक्षी से कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह बघेल से जीते। मनावर से हीरालाल अलावा जीते। धरमपुरी से कांग्रेस के पंचीलाल मेड़ा जीते।

उज्जैन विधानसभा परिणाम- कांग्रेस महेश परमार के तराना 1949 वोटो से जीते। भाजपा से जितेंद्र पांडे बड़नगर विधानसभा 36693 वोट से जीते। भाजपा से सतीश मालवीय घटिया विधानसभा 17666 वोट से जीते। कांग्रेस दिनेश जैन बॉस महिदपुर विधानसभा से 290 वोटो से जीते। भाजपा मोहन यादव उज्जैन दक्षिण विधानसभा से 8137 आगे। भाजपा अनिल जैन कालूखेड़ा उज्जैन उत्तर विधानसभा 27480से आगे। भाजपा डॉक्टर तेज बहादुर सिंह चौहान नागदा-खाचरोद विधानसभा 15253 से आगे।

भारत आदिवासी पार्टी ने रतलाम जिले की सैलाना सीट जीतकर मध्य प्रदेश में अपनी पहली जीत दर्ज की। चुनाव आयोग के अनुसार, पार्टी के कमलेश्वर डोडियार ने सैलाना निर्वाचन क्षेत्र में निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार हर्ष विजय गहलोत को 4,618 मतों के अंतर से हराया। यह पहली बार है कि राजस्थान में मुख्यालय वाली भारत आदिवासी पार्टी ने मध्य प्रदेश के किसी चुनाव में जीत दर्ज की है। रतलाम की सैलाना सीट राजस्थान की सीमा पर स्थित है।

ग्वालियर से डबरा विधानसभा कांग्रेस के सुरेश राजे 695 वोट से 11वें राउंड में आगे। ग्रामीण विधानसभा दसवें राउंड में बीजेपी से भारत सिंह कुशवाह 600 वोट से आगे। दक्षिण विधानसभा- बीजेपी से नारायण सिंह कुशवाह 5132 वोट से दसवें राउंड में आगे। पूर्व विधानसभा- कांग्रेस से डॉ. सतीश सिकरवार 4666 वोटों से 12वें राउंड में आगे

बमोरी से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सिसोदिया हार चुके हैं। वे शिवराज सरकार में मंत्री थे। यहां ऋषि अग्रवाल से चुनौती थी। भोपाल से विधायक रामेश्वर शर्मा 1 लाख से जीते। इंदौर की देपालपुर सीट से भाजपा के मनोज पटेल जीत रहे हैं। उन्होंने मौजूदा विधायक विशाल पटेल को हराया है। मनोज पटेल 14000 वोटों से जीते हैं। वहीं इंदौर 4 से विधायक मालिनी गौड़ जीती हैं। इंदौर 3 से गोलू शुक्ला ने जीत हासिल की है।

सीहोर जिले की बुधनी सीट से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के विक्रम मस्ताल को हराया है। शिवराज सिंह चौहान 77286 वोट से जीते हैं। मंत्री गोपाल भार्गव 72041 वोट से जीते। इंदौर की दो नंबर विधानसभा से रमेश मैंदोला एक लाख पांच हजार से जीत चुके हैं। दतिया से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा 6179 मतों से हार गए हैं। ग्वालियर अंचल की हाई प्रोफाइल सीट दिमनी से भाजपा प्रत्याशी सांसद नरेंद्र सिंह तोमर 24429 वोटो से जीत गए हैं। उनके नजदीकी प्रतिद्वंद्वी बसपा प्रत्याशी बलवीर दंडोतिया रहे। 19 राउंड पूरे होने के बाद 24429 वोटों से वे चुनाव जीते हैं।

Share:

Next Post

इंदौर विधानसभा 5 : 12वें राउंड में ‘सत्तू’ से आगे निकले ‘बाबा’, दिलचस्प हुआ मुकाबला

Sun Dec 3 , 2023
इंदौर। विधानसभा पांच (assembly 5) में भाजपा प्रत्याशी महेंद्र हार्डिया ‘बाबा’ (BJP candidate Mahendra Hardia ‘Baba’) और कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल ‘सत्तू’ (Congress candidate Satyanarayan Patel ‘Sattu) के बीच मुकाबला दिलचस्प हो गया है। नौ वें राउंड में पीछे चल रहे महेंद्र हार्डिया ने 12वें राउंड में सत्यनारायण पटेल पर 1165 वोट की बढ़त बना […]