इंदौर न्यूज़ (Indore News)

भाजपा के शक्तिवंदन मैराथन में 100 महिलाएं भी इकट्ठा नहीं हुईं

  • गांधी हॉल से राजबाड़ा तक दौडऩा था, लेकिन पैदल-पैदल चलीं महिलाएं

इन्दौर। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आज गांधी हॉल से राजबाड़ा के बीच शक्तिवंदन मैराथन का आयोजन किया गया था, लेकिन कार्यक्रम में 100 महिलाएं भी इकट्ठा नहीं हो पाईं। दौडऩे के बजाय महिलाएं पैदल चलकर राजबाड़ा पहुंचीं और मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण के फोटो खिंचवाए और अपने-अपने घरों की ओर रवाना हो गईं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को घर-घर तक ले जाने की जवाबदारी संगठन को दी गई है। वहीं मोदी ने महिलाओं के हित के लिए जो काम किए हैं, उनको लेकर भी महिला मोर्चा का ेघर-घर जाकर महिलाओं को बताने और शक्तिवंदन कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें जोडऩे के लिए कहा गया है। इस तहत हर विधानसभा में शक्तिवंदन कार्यक्रमों का आयोजन भी रखा जा रहा है, जिसमें क्षेत्रीय विधायकों को अनिवार्य रूप से शामिल होने को कहा गया है। आज सुबह इन्हीं कार्यक्रमों के तहम शक्तिवंदन मैराथन का आयोजन किया गया था, लेकिन इसमें गिनी-चुनी महिलाएं ही शामिल हो पाईं, जबकि नगर निगम की महिला पार्षद और महिला मोर्चा पदाधिकारियों की संख्या ही शहर में अधिक है।

शहर की एकमात्र महिला विधायक भी आयोजन में नहीं पहुंच पाईं। महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष शैलजा मिश्रा सुबह गांधी हॉल पहुंचीं और वहीं से अपनी पदाधिकारियों को फोन लगाती रहीं। नगर महामंत्री सविता अखंड, वृंदा गौड़, ज्योति पंडित भी कार्यक्रम में पहुंचीं तो पार्षद कंचन गिदवानी, शिखा दुबे ही मैराथन में नजर आईं। महिलाओं को गांधी हॉल से राजबाड़ा तक दौड़ लगाना थी, लेकिन वे पैदल-पैदल ही राजबाड़ा पहुंचीं। कुछ महिला पदाधिकारी तो सीधे राजबाड़ा पहुंचीं और मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम में शामिल हो गईं।

Share:

Next Post

कर्मचारियों की वेतन बढ़ाने की मांग से चढ़ा Google का पारा, 43 को जॉब से निकाला

Mon Mar 4 , 2024
नई दिल्‍ली: गूगल (Google) से बेहतर वेतन और भत्‍तों की मांग करना यूट्यूब म्‍यूजिक (YouTube Music) टीम को भारी पड़ गया है. गूगल ने 43 कांट्रेक्‍टर वर्क्‍स को बाहर का रास्‍ता दिखा दिया है. इन सभी को गूगल के लिए कॉग्जिनेंट ने हायर किया था. वहीं, कर्मचारियों को निकालने पर गूगल का कहना है कि […]