भोपाल। इमरती देवी के बंगला खाली करने के मामले में नई जानकारी सामने आई है। एक अधिकारी के मौखिक आदेश के बाद प्रभारी कार्यपालन यंत्री ने नोटिस जारी किया था। लेकिन, जब हंगामा मचा तो तत्काल नोटिस निरस्त कर कार्यपालन यंत्री पर कार्रवाई कर मामले को वहीं खत्म करा दिया गया। 2 दिसंबर को इमरती को मंत्री न मानते हुए लोक निर्माण विभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री ओम हरि शर्मा ने बंगला खाली करने का नोटिस जारी किया। साथ ही कहा गया था कि अब आपके पास कोई पद नहीं है इसलिए बंगला रिक्त कर दीजिए। इस नोटिस पर इतना हंगामा मचा कि 4 दिसंबर रात को ही नोटिस निरस्त करने का नया आदेश जारी कर दिया गया। इतना ही नहीं नोटिस जारी करने वाले प्रभारी कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग संभाग को तत्काल भोपाल ऑफिस अटैच कर दिया गया। पर असल कहानी कुछ और ही है। ऐसा पता लगा है कि नोटिस जारी करने का आदेश जिला स्तर पर ही किसी बड़े अधिकारी ने मौखिक रूप से दिया था। उन पर भी गाज गिर सकती है। कुछ समय पहले इमरती देवी मंत्री पद से इस्तीफा दे चुकी हैं। पर उनका इस्तीफा अभी मंजूर नहीं हुआ है। ऐसे में कार्यपालन यंत्री को नोटिस जारी करने के लिए कहने वाले अफसर को लगा कि वह मंत्री नहीं हैं। इसी गफलत में चूक हो गई। जब हंगामा मचा तो प्रभारी कार्यपालन यंत्री को हटा दिया गया।
Share:Related Articles
26 राज्यों में बेची गई 250 संपत्तियां तीन अधिकारियों की बदौलत सरकारी घोषित
शासन को सभी संपत्तियों पर कब्जा लेने के निर्देश हाईकोर्ट ने इंदौर के खासगी ट्रस्ट की सप्लीमेंट्री डीड शून्य घोषित की भोपाल/इंदौर। इंदौर के खासगी ट्रस्ट द्वारा देखरेख के लिए मिलीं 26 राज्यों के प्रमुख धार्मिक स्थलों की 250 से ज्यादा संपत्तियों को कौढिय़ों के मोल बेच दिया था। हाईकोर्ट ने इन सभी संपत्तियों को […]
शिवराज के जन्मदिन पर जंबूरी मैदान पर लॉच होगी लाडली बहना योजना
प्रदेश की लाख लाख महिलाएं बनेंगी साक्षी भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना गरीब बहनों के जीवन में सकरात्मक बदलाव लाएगी। यह अति महत्वपूर्ण योजना है। इसे जमीन पर क्रियान्वित करने के लिए सभी को जुटना है। यह योजना मुख्यमंत्री के जन्मदिन 5 मार्च को राजधानी के जंबूरी […]
एमपी बीजेपी की दूसरी सूची जल्द, अमित शाह के दौरे के बाद होगा नामों का एलान!
भोपाल। BJP की जनआशीर्वाद यात्रा की शुरुआत चित्रकुट से तीन सितंबर को शुरू करने जा रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) जनआशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। इससे पहले अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) 20 अगस्त को भोपाल आए थे और उन्होंने शिवराज सरकार को रिपोर्ट कार्ड पेश […]