इंदौर न्यूज़ (Indore News) मध्‍यप्रदेश

अब इन्दौर में अनोखे उद्यान बनेंगे

उमंग वाटिकाओं में बच्चों, दिव्यांगों व वृद्धजनों के लिए जुटाएंगे सुविधाएं

इन्दौर। शहर (Indore City) के कई ऐसे उद्यान, जिनको संवारना बाकी है, वहां निगम उमंग वाटिकाएं बनाने की तैयारी में है और इसके तहत पहला प्रयोग विज्ञान नगर (Vigyan Nagar) में स्मार्ट सिटी (Smart City) के माध्यम से किया जाएगा। यह देश का इकलौता ऐसा उद्यान होगा, जहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों से लेकर दिव्यांगों तक के लिए सुविधाएं जुटाई जाएंगी। उद्यान में कई व्हीलचेयर (wheelchair) रहेंग, साथ ही बच्चों के लिए दो अलग-अलग खेल झोन बनाए जाएंगे, जहां कई प्रकार के संसाधन रहेंगे।


नगर निगम के अधीन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 950 से ज्यादा उद्यान हैं और इनमें से कई जगह उद्यानों को संवारने का काम नगर निगम द्वारा किया जा चुका है, लेकिन अभी भी बड़े पैमाने पर कई उद्यान ऐसे हैं, जो उ•ााड़ हैं और बजट के अभाव में वहां कई कार्य होना थे, लेकिन योजनाओं में ही मामले उलझे रहे। अधिकारियों के मुताबिक अभी भी करीब 500 से ज्यादा उद्यान ऐसे हैं, जो प्रमुख क्षेत्रों मेंं होने के बावजूद उजाड़ पड़े हैं। पिछले दिनों बैठक के दौरान स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने शहर में कुछ स्थानों पर प्रयोग के तौर पर अनोखे उद्यान बनाने का प्रस्ताव बनाया था और अब इस पर काम शुरू करने की तैयारी चल रही है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कार्यपालन यंत्री डीआर लोधी के मुताबिक वार्ड 80 के अंतर्गत आने वाले विज्ञान नगर क्षेत्र में उमंग वाटिका बनाने की तैयारी है। इसमें तमाम सुविधाएं जुटाई जाएंगी, ताकि यह पार्क अपनी अलग खासियतों के लिए पहचाना जाए।

आकर्षक रोशनी, चौपाटी, व्हीलचेयर

अधिकारियों के मुताबिक विज्ञान नगर में बनाई जाने वाली उमंग वाटिका पुराने उद्यान में बनाई जा रही है और इस पर करीब डेढ़ करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी। इसके तहत वहां आने वाले दिव्यांगों के लिए कई व्हीलचेयर की उपलब्धता रहेगी, ताकि वे पूरे उद्यान परिसर का भ्रमण कर सकें। इसके अलावा दृष्टिबाधित लोगों के लिए उद्यान में तेज खुशबू वाले पेड़-पौधे लगाए जाएंगे, ताकि उन्हें वहां आने पर उद्यान का एहसास हो। इसके अलावा वृद्धजनों के लिए अलग से कुछ झोन बनाए जाएंगे, जहां वे सामूहिक रूप से बैठकर चर्चा कर सकें। इसके साथ ही वहां परिसर में चौपाटी भी बनाई जाएगी, ताकि लोग विभिन्न व्यंजनों का आनंद ले सकें। इसके लिए किसी बड़ी फर्म को काम सौंपा जाएगा।

दो अलग-अलग खेल झोन

छोटे और बड़े बच्चों के लिए दो अलग-अलग किड््स झोन बनाए जाएंगे। इनमें छोटे बच्चों के लिए झूला, चकरी के साथ-साथ अन्य साधन जुटाए जाएंगे, वहीं बड़े बच्चों के लिए योगा और खेलूकद से संबंधित उपकरण रहेंगे। पहले दौर में विज्ञान नगर में मॉडल के तौर पर इसका निर्माण किया जा रहा है और उसके बाद इसी पैटर्न पर निगम द्वारा शहर के अन्य उद्यानों में उमंग वाटिकाएं बनाई जाएंगी।

Share:

Next Post

इंदौर में 135 प्रजातियों के पक्षी मौजूद, बुलबुल ,गौरैया चिडिय़ा, कबूतर की संख्या बढ़ी

Mon Feb 19 , 2024
गिद्धों के साथ ही पक्षियों की प्रजाति की गणना भी समाप्त इंदौर। शहर सहित वन मंडल इंदौर में गिद्धों की गणना के अलावा बड्र्स काउंट इंडिया के माध्यम से पक्षियों की प्रजातियों की गणना भी की जा रही थी। इस साल की गणना के दौरान इंदौर सहित मध्यप्रदेश में पक्षियों की प्रजाति की गणना के […]