img-fluid

ओमेक्स ग्रुप को मिली प्रदेश की पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप विकसित करने के लिए सरकार की मंजूरी

April 17, 2026

इंदौर। मध्य प्रदेश सरकार ने एकीकृत टाउनशिप नीति के तहत ओमेक्स ग्रुप को इंदौर की प्रथम ऐसी बड़ी आत्मनिर्भर टाउनशिप बनाने की इजाजत दी। सुपर कॉरिडोर पर 600 एकड़ के विशाल क्षेत्र में बनी इस कालोनी में आधुनिक शहर की सभी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने की क्षमता थी।

मध्यप्रदेश सरकार ने एक ही कालोनी में रहवासियों की सारी जरूरतें पूरी करने के लिए इंटीग्रेटेड टाउनशिप योजना बनाई थी, जिसमें कालोनी में ही अच्छे स्कूल, अस्पताल या सुपर मार्केट मौजूद हों और रहवासियों को दूर तक का सफर तय नहीं करना पड़े। प्रदेश सरकार की इसी मंशा के अनुरूप ओमेक्स ग्रुप ने सिटी विद इन अ सिटी यानी सिटी में शहर की तर्ज पर अपनी टाउनशिप को डिजाइन किया है। यहां रहने वाले परिवारों के लिए नामी स्कूल, मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल और मनोरंजन के केंद्र टाउनशिप में ही महज कुछ कदमों की दूरी पर उपलब्ध हैं। 600 एकड़ में फैली ओमेक्स ग्रुप की इस आधुनिक इंटीग्रेटेड टाउनशिप के साथ इंदौर शहर के विकास और रियल एस्टेट डेवलपमेंट में नया इतिहास जोड़ा। पिछले 20 सालों में ओमेक्स ग्रुप ने इंदौर, उज्जैन और रतलाम में अपनी व्यावसायिक ईमानदारी, कार्यक्षमता, गुणवत्ता साबित की, जिसे देखते और परखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने ओमेक्स ग्रुप को यह परमिशन दी। ओमेक्स ग्रुप की इंटीग्रेटेड टाउनशिप में आवास, रोजगार और मनोरंजन की सभी आधुनिक सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी। टाउनशिप में आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, चौड़ी सडक़ें, भूमिगत इलेक्ट्रिसिटी, स्मार्ट सिक्योरिटी और सोलर एनर्जी सिस्टम के अलावा स्कूल, हॉस्पिटल, स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स, कमर्शियल हब, क्लब हाउस और हरित उद्यान जैसी आवश्यक सुविधाओं परिवारों को उपलब्ध होंगी।

टाउनशिप में बिजली और पानी की बर्बादी रोकने के लिए सेंसर आधारित सिस्टम हैं, वहीं वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम: कचरे के निपटान और रीसाइक्लिंग के लिए आधुनिक तकनीक के साथ ही सुरक्षा के लिए हाई-टेक सीसीटीवी कैमरे, बायोमेट्रिक एक्सेस और ड्रोन सर्विलांस लगाए गए हैं, साथ ही टाउनशिप में ऑफिस स्पेस, आईटी पार्क या व्यावसायिक केंद्र उपलब्ध हैं और शिक्षा और स्वास्थ्य: नामी स्कूल और मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल परिसर के अंदर ही हैं। टाउनशिप में क्लब हाउस: स्विमिंग पूल, जिम, स्पा और इनडोर स्पोट्र्स की अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध है। टाउनशिप पर्यावरण अनुकूल होने के साथ ही डिजिटल कनेक्टिविटी में भी विकसित है।

Share:

  • अल्लू अर्जुन ने की पर्सनल राइट्स की सुरक्षा की मांग, HC का किया रुख

    Fri Apr 17 , 2026
    डेस्क: तेलुगू फिल्म स्टार अल्लू अर्जुन ने अपने ‘पर्सनैलिटी राइट्स’ (व्यक्तित्व अधिकारों) की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है. टॉलीवुड एक्टर अल्लू अर्जुन ने कोर्ट में एक मुकदमा दायर कर राहत की मांग की है. एक्टर ने दावा किया है कि उनकी अनुमति और सहमति के बिना उनके व्यक्तित्व से जुड़ी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved