
‘महिला नारी शक्ति वंदन बिल मैराथन’ कल सुबह
इंदौर। कल सुबह 6 बजे से ‘महिला नारी शक्ति वंदन बिल मैराथन’ (Women’s Nari Shakti Vandan Bill Marathon) को लेकर यातायात पुलिस (Traffic Police) ने राजबाड़ा (Rajwada) से गांधी हॉल (Gandhi Hall) तक के रास्ते को ‘नो व्हीकल जोन’ (No vehicle zone) किया है। मैराथन में हजारों महिलाओं और बच्चों के शामिल होने की संभावना के चलते मैराथन समाप्ति तक ये व्यवस्था लागू होगी।
एयरपोर्ट वाले जाए सुपर कॉरिडोर से
एसीपी चौधरी के अनुसार यह डायवर्शन सुबह 6 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू होगा, इसलिए एयरपोर्ट जाने वाले वाहन चालकों को असुविधा से बचने के लिए विजयनगर चौराहा, लवकुश चौराहा, सुपर कॉरिडोर चौराहे से एयरपोर्ट की ओर जाना होगा। आपातकालीन वाहनों पर ये लागू नहीं होगा। कार्यक्रम में आने वाली बसें नंदलालपुरा चौराहा, फ्रू ट मार्केट चौराहा से महालक्ष्मी मंदिर तक आकर यशवंत रोड चौराहा होते हुए पोद्दार प्लाजा में पार्क की जाएंगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved