मध्‍यप्रदेश

मध्य प्रदेश में जल्द होगी एक हजार पटवारियों की भर्ती

प्रतीक्षा सूची वालों को अब नहीं मिलेगा मौका
भोपाल। राजस्व विभाग (revenue department) ने प्रदेश में पटवारियों (patwaris) की रिक्त पदों पर भर्ती की तैयारी कर ली है। अगले छह महीने के भीतर व्यापमं (vyapam) के माध्यम से एक हजार पटवारियों की भर्ती होगी। पिछली भर्ती परीक्षा में जो अभ्यर्थी प्रतीक्षा सूची (waiting list) में आए थे, उन्हें पर्याप्त अवसर मिल चुके हैं। अब उनकी भर्ती नहीं होगी। प्रदेश में अभी 235 पटवारियों (patwaris) के पद अभी खाली हैं। इससे प्रतीक्षा सूची में आए करीब 4 हजार अभ्यर्थियों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।


प्रदेश में 2017 में निकली 9235 पटवारियों (patwaris) की भर्ती प्रक्रिया को आयुक्त भू-अभिलेख ( लैंड रिकॉर्ड) ( land records) विभाग चार साल बाद भी पूरी नहीं कर पाया है। खाली रह गए 235 पदों पर अभी भी भर्ती होना बाकी है। जिसके लिए वेटिंग लिस्ट (waiting list) में शामिल 4 हजार उम्मीदवार नौकरी ( job) मिलने की आस लगाए बैठे हैं। कुछ उम्मीदवार न्यायालय की शरण में भी गए हैं। उधर लैंड रिकॉर्ड विभाग भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही खाली रह गए 235 पदों को नई भर्ती परीक्षा के साथ समायोजित कर भर्ती करने की बात कह रहा है। आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त ज्ञानेश्वर बी पाटिल ने बताया कि 2017 में जो भर्ती हुई, उसमें मुख्य लिस्ट और वेटिंग लिस्ट दोनों से उम्मीदवारों को पर्याप्त अवसर दे चुके हैं। जो 235 पद खाली रह गए हैं, उनको नई भर्ती परीक्षा के साथ जोडक़र भर लेंगे। 6 महीने में विभाग पटवारियों (patwaris) के करीब 1 हजार नए पदों के लिए भर्ती निकालेगा।

Share:

Next Post

सुबह लगती है थकान, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे नहाने में ये गलती, हो जाएं सावधान

Tue Jun 22 , 2021
नई दिल्‍ली: सुबह-सुबह थकान (Tiredness) और उनींदा महसूस हो तो इसके पीछे वजह आपका नहाने (Bath) का गलत तरीका भी हो सकता है. दरअसल, हमारे देश के ज्‍यादातर हिस्‍सों में साल के कई महीनों में मौसम ठंडा या सुहावना होता है. ऐसे में लोग आमतौर पर हर सुबह गरम पानी से ही नहाते (Hot Shower) […]